फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BJP government will free Delhi from pollution: Gadkari

दिल्ली को प्रदूषण से मुक्त करेगी भाजपा सरकार : गडकरी

Tue, 21 May 2024 09:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 09:32 PM IST
विज्ञापन
BJP government will free Delhi from pollution: Gadkari
केंद्रीय मंत्री ने तीन जगह रैलियों में लोगों को किया संबोधित
विज्ञापन

कहा, प्रदूषण मुक्त होते ही लोगों की 10 साल उम्र और बढ़ेगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को तीन लोकसभा क्षेत्रों की चुनावी रैलियों में कहा कि सत्ता हासिल करने पर भाजपा सरकार सबसे पहले दिल्ली वालों को प्रदूषण से मुक्ति दिलाएगी। इससे दिल्लीवालों की उम्र 10 साल और बढ़ जाएगी। दिल्ली सरकार ने प्रदूषण से मुक्ति के लिए कोई काम नहीं किया। जल, ध्वनि व वायु प्रदूषण से दिल्ली वाले त्रस्त हैं।
गडकरी ने विकास पुरी, मोती नगर और करावल नगर में लोगों से अपील की कि अगर वे चाहते हैं कि विकास की गति में निरंतरता रहे तो भाजपा को वोट दें। जब मैं वाटर रिसोर्सेज मंत्रालय में था तो यमुना को शुद्ध करने के लिए 6,500 करोड़ रुपये दिए थे और कई जगह पानी को शुद्ध करने के लिए प्रोजेक्ट लगाए। कार्य करने की जिम्मेदारी दिल्ली सरकार को दी गई थी, लेकिन केजरीवाल सरकार काम करने से बचती रही। दिल्ली में 23 ऐसे प्रोजेक्ट थे जिस पर अगर काम कर लिया जाता तो 2070 तक पानी की कमी नहीं होती। हालांकि, इसमें 17 प्रोजेक्ट पर काम हो रहा है और भाजपा सरकार आई तो दिल्ली वालों को 2070 तक पानी की समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन

दिल्ली सरकार ने कूड़े के पहाड़ पर काम नहीं किया
गडकरी ने कहा कि दिल्ली में तीन कूड़े के पहाड़ हैं। इनमें से गाजीपुर लैंडफिल साइट से 30 लाख टन कूड़ा हटाकर 7 मीटर ऊंचाई कम की गई थी। बाद में दिल्ली सरकार ने काम नहीं करने दिया। ओखला में एशिया का सबसे बड़ा सीवरेज वाटर ट्रीटमेंट (एसटीपी) प्लांट 665 करोड़ रुपये में लगा। इसी तरह कोंडली में 240 करोड़ रुपये और रिठाला में 218 करोड़ रुपये की लागत से एसटीपी प्लांट लगाने का काम किया। कालिंदी कुंज के पास 10,000 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट बनाने का काम किया। दिल्ली को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए ई-बसें चलाईं, पांच साल में देश के अन्य शहरों में ई-बसों की संख्या बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने 60 साल में काम नहीं किया
देश की जनता के भविष्य का फैसला करने वाला चुनाव है। भाजपा के सामने जो कांग्रेस के उम्मीदवार खड़े हैं, उनकी पार्टी को 60 साल शासन करने का मौका मिला। जो काम कांग्रेस नहीं कर सकी वह काम 10 साल में भाजपा ने करके दिखाया। 10 साल के काम का रिपोर्ट कार्ड देख सकते है। यमुना को शुद्ध करने के लिए 6.5 हजार करोड़ रुपये दिए। जल्द ही दिल्ली-जयपुर के बीच ई-बसे चलेंगी और ढाई घंटे में दूरी तय होगी। पराली अब जलेगी नहीं इससे बने बॉयोफ्यूल से से विमान उड़ेंगे। दिल्ली को दुनिया का सबसे सुंदर शहर बनाने का संकल्प किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article