{"_id":"67b88694233e18b497012505","slug":"bjp-gave-a-big-message-advertising-policy-will-be-transparent-virendra-noida-news-c-340-1-del1011-80803-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने दिया बड़ा संदेश, विज्ञापन पॉलिसी होगी पारदर्शी : वीरेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने दिया बड़ा संदेश, विज्ञापन पॉलिसी होगी पारदर्शी : वीरेंद्र
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा - दिल्ली सरकार के महिमा मंडन में जनता का एक भी पैसा भी नहीं लुटाया जाएगा
केजरीवाल सरकार के वर्ष 2020 के समारोह के प्रचार पर साढ़े चार करोड़ रुपये खर्च करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शुक्रवार को कहा कि 26 साल के अंतराल के बाद दिल्ली में बनी भाजपा सरकार ने पहले ही दिन एक बड़ा संदेश दिया है। सरकार के महिमा मंडन में जनता एक भी पैसा नहीं लुटाया जाएगा। भाजपा सरकार हमेशा सुशासन के लिए जानी जाती है और इसकी पहली झलक दिल्लीवासियों को शपथ ग्रहण समारोह में देखने को मिली।
प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आप सरकार के शपथ ग्रहण के समय सरकारी खजाने से विज्ञापनों पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए थे, जबकि भाजपा ने शपथ ग्रहण समारोह के प्रचार-प्रसार पर एक भी पैसा सरकारी खजाने से खर्च नहीं किया। भाजपा ने खुद ही इस खर्च को वहन किया। केजरीवाल सरकार के वर्ष 2020 के समारोह के प्रचार पर साढ़े चार करोड़ रुपये खर्च हुए थे, जबकि भाजपा ने कुछ भी खर्च नहीं किया। भाजपा सरकार की विज्ञापन पॉलिसी पूरी तरह से पारदर्शी होगी और सभी विज्ञापनों का उद्देश्य जनता के सार्वजनिक हित में होगा। केजरीवाल सरकार के तहत विज्ञापन एजेंसियों का काम पारदर्शी नहीं था और सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया। उनके साथ प्रदेश भाजपा के नेता प्रवीण शंकर कपूर और विक्रम मित्तल भी मौजूद रहे।