झाकड़ी में भाजपा ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यशाला में किया मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। भाजपा मंडल सराहन ने झाकड़ी में एक दिवसीय आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश डोगरा उपस्थित रहे। रामपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता कौल सिंह नेगी विशेष रूप से मौजूद रहे। मुख्य वक्ता राकेश डोगरा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनने के लिए गांवों की भूमिका सबसे अहम है। आत्मनिर्भर भारत का अर्थ है एक ऐसा भारत जो अपनी जरूरतों के लिए किसी और देश पर निर्भर न रहे, बल्कि अपने संसाधनों, अपने लोगों और अपनी ताकत के दम पर आगे बढ़े। कौल ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की सबसे मजबूत नींव हमारे गांवों में है। देश की 70 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है। किसान की मेहनत से ही देश का पेट भरता है। राकेश डोगरा ने कहा कि यदि हम गांवों में कुटीर उद्योग, जैविक खेती, पशुपालन, मधुमक्खी पालन, मछली पालन, बुनकारी, हस्तशिल्प जैसे कार्यों को बढ़ावा दें, तो हम न केवल आत्मनिर्भर बनेंगे बल्कि दूसरों को भी रोजगार देंगे। अब समय आ गया है कि हम नौकरी खोजने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनें। इस मौके पर बृज लाल, नीना शर्मा, कुलवीर खुंद, रूपेश्वर सिंह, गोपाल बंसल, देश दीप गौतम, यशपाल पालसरा, अजय मोदी, चिंता देवी, वीना परमार, किरण मेहता, गुड्डू टेक्टा, अमोलक राम और मनी राम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।