फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BJP-AAP clash over execution house controversy in Assembly

Noida News: विधानसभा में फांसी घर विवाद पर भाजपा-आप मेंं टकराव

Wed, 06 Aug 2025 09:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 09:24 PM IST
विज्ञापन
BJP-AAP clash over execution house controversy in Assembly
भाजपा ने केजरीवाल पर कनाडा के खालिस्तानी संगठनों से करोड़ों रुपये लेने का आरोप लगाया
विज्ञापन

आप ने कहा- भाजपा अंग्रेजों की विचारधारा की पक्षधर, स्वतंत्रता के प्रतीकों का अपमान किया
हंगामा बढ़ा तो आतिशी व तीन विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष मार्शल आउट कराया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। विधानसभा में बुधवार का सत्र तीखी बहस और भारी हंगामे की भेंट चढ़ गया। आप सरकार के कार्यकाल में विधानसभा परिसर के एक कक्ष को फांसी घर घोषित करने के मुद्दे पर चर्चा के दौरान सत्ता व विपक्ष के विधायकों के बीच जमकर टकराव हुआ। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।
आप विधायक संजीव झा ने कहा कि भाजपा अंग्रेजों की विचारधारा की पक्षधर है और स्वतंत्रता संग्राम के प्रतीकों का अपमान कर रही है। भाजपा विधायकों ने उनके संबोधन के दौरान कई बार ऐतराज किया। वहीं, भाजपा विधायक गजेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कनाडा में बैठे खालिस्तानी संगठनों से करोड़ों रुपये लिए और रुपये वापस करने के लिए फांसी घर जैसे कार्यों में घोटाले किए। इसका आप विधायकों ने कड़ा विरोध किया।
विज्ञापन

विधानसभा में उस समय और तनाव बढ़ गया जब मंत्री कपिल मिश्रा ने केजरीवाल सरकार पर भ्रष्टाचार, फर्जी योजनाओं और झूठे वादों की झड़ी लगा दी। उनके आरोपों पर आप विधायकों ने विरोध जताया। हंगामा बढ़ा तो नेता प्रतिपक्ष आतिशी व तीन विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मार्शल आउट करा दिया। इसके बाद अन्य विधायकों ने सदन का बहिष्कार कर दिया। हालांकि, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के संबोधन के समय सभी आप विधायक लौट आए। इस बीच मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के संबोधन के दौरान आप विधायकोें ने बीच-बीच में हंगामा किया। एक समय मुख्यमंत्री भी गुस्से में आ गईं, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष के हस्तक्षेप और संयम की अपील के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने किया शहीदों का अपमान : मिश्रा
मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि आप सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार पर टिकी हुई थी। फर्जी मुख्यमंत्री, सरकार, काम, वादे व फांसी घर। शहीदों के नाम पर झूठ फैलाए गए, नकली फांसी घर बनवाकर करोड़ों रुपये फूंके गए और ऐतिहासिक स्थलों की गरिमा से छेड़छाड़ की गई। लोकतंत्र और शहीदों की गरिमा को बार-बार अपमानित किया गया। हमारे वीर शहीद हंसते हुए फांसी पर झूल गए लेकिन विधानसभा में उनका फर्जी फांसी घर बनवाकर मजाक उड़ाया गया। पिछली सरकार का इससे बड़ा पाप नहीं हो सकता क्योंकि नकली रस्सी, फंदा व मंच बनाया गया जो शहीदों का सबसे बड़ा अपमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed