फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Birsa Munda fought the British for forests, water and land.

Noida News: बिरसा मुंडा ने जंगल, जल और जमीन के लिए अंग्रेजों से लिया था लोहा

Sat, 15 Nov 2025 01:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Birsa Munda fought the British for forests, water and land.
मुरादाबाद। झारखंड में जन्मे बिरसा मुंडा ने जंगल, जल और जमीन को बचाने के लिए जीवन भर संघर्ष किया। अंग्रेजों ने उनको दो साल तक जेल में रखा लेकिन जेल से बाहर निकलने पर भी उन्होंने संघर्ष जारी रखा। भाजपा ऐसे महान व्यक्ति की जयंती जनजातीय शौर्य दिवस के रूप में मना रही है। भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने बुद्धि विहार स्थित कार्यालय में आबा बिरसा मुंडा की जयंती कार्यालय पर मनाई। इस दौरान प्रदेश सरकार में पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सूर्यप्रकाश पाल ने कहा कि बिरसा मुंडा भगवान एक भारतीय आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी थे।
विज्ञापन

ब्रिटिश शासन के खिलाफ मुंडा जनजाति के विद्रोह का नेतृत्व उन्होंने किया था। इसी वजह से उस धरती को आबा के नाम से जाना जाता है। बिरसा मुंडा ने आदिवासी भूमि अधिकारों, संस्कृतिक पहचान के लिए संघर्ष किया। 15 नवंबर 1875 में झारखंड के उलिहातू ग्राम में साधारण परिवार में बिरसा मुंडा ने जन्म लिया था।
विज्ञापन

अपने समुदाय पर हो रहे ब्रिटिश सरकार के शोषण और उनकी जमीनें छीने जाने को बचपन से देखा था। महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला से कहा कि आबा बिरसा मुंडा ने हमें संदेश दिया कि अपनी पहचान और अपने अधिकारों के लिए खुद खड़ा होना चाहिए। विरासत हमारे समाज की ताकत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक का संचालन जिला महामंत्री चंद्रपाल ने किया। इस दौरान दिनेश शीर्षवाल, कार्यक्रम संयोजक विशाल त्यागी, सह संयोजक सुनीता शर्मा, क्षेत्रीय मीडिया सहप्रभारी निमित जयसवाल, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, नवदीप टंडन, हेमराज सैनी, राहुल शर्मा शम्मी भटनागर, चन्द्र प्रजापति युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक चौबे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed