फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   birds can be seen sitting in a golf cart

गोल्फ कार्ट में बैठकर कर सकेंगे पक्षियों का दीदार

Thu, 27 Aug 2020 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
birds can be seen sitting in a golf cart
गोल्फ कार्ट में बैठकर कर सकेंगे पक्षियों का दीदार
विज्ञापन

नोएडा। ओखला पक्षी विहार 15 सितंबर से खुल जाएगा। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही लोगों को अंदर प्रवेश मिल सकेगा। इस बार लोग गोल्फ कार्ट में बैठकर पक्षियों को देख सकेंगे। वन विभाग इसकी तैयारी में जुट गया है। बुधवार को क्षेत्रिय वन अधिकारी पक्षी विहार का निरीक्षण करने पहुंचे। हालांकि शुरुआत में लोगों को केवल 2.5 किमी के दायरे में ही घूमने की अनुमित होगी। सुबह 7 से शाम 5 तक पक्षी विहार खुला रहेगा।
ओखला पक्षी विहार 400 हेक्टेयर में बना हुआ है। सुरक्षा के मद्देनजर लोगों को इसके मुख्य मार्ग और दो वॉच टावर तक ही जाने की अनुमित है। लोग ज्यादा अंदर नहीं चले जाएं, इसलिए उन पर नजर रखने के लिए टीम बनाई गई है। क्षेत्रिय वन अधिकारी पीके श्रीवास्तव ने बताया कि 15 सितंबर से पर्यटकों के लिए ओखला पक्षी विहार को खोल दिया जाएगा। दोनों गेटों पर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था होगी। उसके बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

साथ ही, दोनों गेटों पर दो-दो बॉयो टॉयलेट और एक शेल्टर बनाया जा रहा है। अगर बारिश होगी तो पर्यटक शेल्टर के नीचे खड़े हो सकेंगे। पर्यटकों के लिए एक कैंटीन बनाई गई है। यहां आने वाले लोगों को कूड़ा इधर-उधर न फेंकने के निर्देश का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेट पर मिलेंगे गोल्फ कार्ट
पक्षी विहार आने वालों की सुविधा के लिए गोल्फ कार्ट चलाएं जाएंगे। पक्षी विहार के गेट में प्रवेश करते ही मिल जाएगी। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार इसके लिए टेंडर जारी हो चुका है। जल्द ही ये पक्षी विहार को मिल जाएंगे। हालांकि अभी भी यहां पर ई रिक्शा चलते हैं।

नवंबर के अंत में आएंगे प्रवासी पक्षी
ओखला पक्षी विहार में नवंबर के अंत में प्रवासी पक्षियों का आना शुरू हो जाता है। इसके लिए साफ-सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। वन विभाग का कहना है कि सितंबर में झील की सफाई करा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed