फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bird flu: Samples of 12 birds taken in Gautam Buddha Nagar

बर्डफ्लू : गौतमबुद्धनगर में 12 पक्षियों के नमूने लिए

Tue, 02 Sep 2025 06:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 06:34 PM IST
विज्ञापन
Bird flu: Samples of 12 birds taken in Gautam Buddha Nagar
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। दिल्ली चिड़ियाघर में एवियन इन्फ्लुएंजा बर्डफ्लू का मामला प्रकाश में आने के बाद गौतमबुद्धनगर के मुर्गी फार्म में 12 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे है। हालांकि अभी तक जिले में बर्ड फ्लू का कोई मामला प्रकाश में नहीं आया है।
विज्ञापन

16 अगस्त को रामपुर में तीन स्थानों पर पोट्री फार्म में लिए गए नमूने में एवियन एन्फ्लूएन्जा की पुष्टि हुई थी। इसके चलते कई जिलों की सीमाएं सील कर दी गई थी। गौतमबुद्धनगर में भी पशुपालन विभाग सतर्क हो गया। इसके चलते जिले में मौजूद मुर्गी फार्म में हर रोज नमूने लिए जा रहे है। मंगलवार को 11 मुर्गी फार्म से 12 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे है। अब तक जिले में 226 नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे जा चुके है। जिले में बर्ड फ्लू का मामला नहीं आया है। बावजूद इसके हर रोज पशु चिकित्साधिकारी मुर्गी फार्म में जाकर गहनता से नजर रख रहे हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार सचान ने कहा कि गौतमबुद्धनगर में सभी वेटलैंड पर नजर रखी जा रही है। किसी भी स्थान पर अगर कोई पक्षी मरा हुआ मिलता है तो इसकी जानकारी वन अधिकारी जिला प्रशासन को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed