{"_id":"68e6b175daba0a704703ecb4","slug":"bike-riding-robbers-snatched-earrings-and-mobile-phone-from-a-woman-and-ran-away-na-news-c-214-1-knj1008-138454-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बाइक सवार लुटेरे महिला से कुंडल, मोबाइल छीनकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बाइक सवार लुटेरे महिला से कुंडल, मोबाइल छीनकर फरार
विज्ञापन
गुरसहायगंज। दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाश बुधवार को महिला से कुंडल व मोबाइल छीनकर फरार हो गए। महिला की चीखपुकार सुनकर कई लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोगों को जब तक घटना की जानकारी हुई तब तक बाइक सवार लुटेरे भाग चुके थे। पीड़ित महिला ने जसोदा चौकी पुलिस को कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।
कंपोजिट विद्यालय किसवापुर में रसोइया के पद पर कार्यरत मुन्नी देवी कटियार दोपहर एक बजे स्कूल से सरसों का तेल लेने के लिए किराना दुकान पर गई थीं। वहां से लौटते समय जसपुरापुर सरैया मार्ग पर जसोदा की ओर से एक काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक उनके पास रुके। उन्होंने महिला रसोइया से एक गांव का नाम पूछा। मुन्नी देवी ने जानकारी न होने की बात कही और आगे बढ़ने लगीं। इसके बाद बाइक सवार उनके पीछे आने लगे।
जैसे ही मुन्नी देवी राम मनोहर लोहिया स्कूल के पास पहुंची तभी पीछे से आ रहे बदमाशों ने कान से कुंडल व हाथ से मोबाइल छीनकर तेजी से बाइक भगाकर फरार हो गए। महिला के चिल्लाने पर कई लोग मौके पर पहुंच गए। बाइक सवार तब तक गायब हो चुके थे। पीड़ित महिला ने जसोदा चौकी पहुंचकर घटना की तहरीर दी है। क्षेत्राधिकारी अभिषेक प्रताप अजेय ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।