फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bike rider falls from flyover after hitting railing, injured

Noida News: रेलिंग से टकराकर फ्लाईओवर से नीचे गिरा बाइक सवार, घायल

Sat, 06 Sep 2025 06:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 06:28 PM IST
विज्ञापन
Bike rider falls from flyover after hitting railing, injured
नई दिल्ली। केशवपुरम इलाके में शनिवार सुबह वजीरपुर फ्लाईओवर से एक बाइक सवार डिपो के अंदर गिर गया। घायल बाइक सवार की पहचान 26 साल के जिलानी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 6.22 बजे पुलिस को वजीरपुर फ्लाईओवर से एक युवक के नीचे गिरने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फ्लाईओवर पर पुलिस ने एक बाइक खड़ी देखी। स्थानीय लोगों ने बताया कि पीसीआर कर्मी घायल युवक को भगवान महावीर अस्पताल लेकर गए हैं। पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची। वहां घायल युवक का इलाज चल रहा था। उसके हाथ और कमर में चोट लगी थी। उसकी पहचान रणजीत नगर निवासी जिलानी के रूप में हुई। पता चला कि वह किसी काम से अपनी बाइक से जा रहा था। वजीरपुर डिपो के पास फ्लाईओवर पर टर्न करने के दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और रेलिंग से टकरा गई। टक्कर लगते ही वह आठ से दस फीट नीचे डिपो में जा गिरा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed