{"_id":"678fcba659bd8ecfde020296","slug":"bike-rider-dies-in-road-accident-family-members-create-ruckus-at-police-post-grnoida-news-c-23-1-vns1013-51693-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, चौकी पर परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, चौकी पर परिजनों का हंगामा
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, चौकी पर परिजनों का हंगामा
-सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात जुनपत चौकी के पास हुआ हादसा
-आरोप है कि पुलिस ने कार की नंबर प्लेट के आधार पर नहीं की कार्रवाई
-शव चौकी पर रखकर किया हंगामा, आश्वासन के बाद माने परिजन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि कार की नंबर प्लेट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। परिजनों ने अभद्रता का भी आरोप लगाया है। इससे गुस्साएं परिजनों ने मंगलवार सुबह जुनपत चौकी पर शव रखकर हंगामा किया।
मूलरूप से हापुड़ के समाना गांव निवासी 22 वर्षीय जितेंद्र ग्रेटर नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करते थे। सोमवार रात करीब 11 बजे वो बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। जब वो जुनपत चौकी से आगे पहुंचे तो कार चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार डिवाइडर से भी टकरा गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। वहीं जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार शाम शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव लेकर जुनपत चौकी पहुंचे। परिजनों ने शव चौकी के बाहर सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि डिवाइडर से टकराने के कारण कार की नंबर प्लेट नीचे गिर गई थी। कार बोड़ाकी के रहने वाले एक युवक की हैं, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।