फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bike rider dies after colliding with pickup

Noida News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Tue, 10 Feb 2026 08:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with pickup
पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दादरी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के धूम मानिकपुर गांव के समीप पिकअप चालक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतक के बेटे ने बोलेरो पिकअप गाड़ी नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।


धूम मानिकपुर गांव निवासी गौरव कुमार अपने परिजनों के साथ रहते हैं। उनके पिता राजू 8 फरवरी को बाइक से दादरी की ओर जा रहे थे। जब वह जीटी रोड पर धूम मानिकपुर गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राजू सड़क पर गिर पड़े। गंभीर चोटों के चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक के बेटे ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed