{"_id":"69ff1e8ad1ca2c0090038089","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-scorpio-noida-news-c-23-1-lko1064-94282-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट स्थित गौड़ सिटी मॉल के सामने हुआ हादसा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित गौड़ सिटी मॉल के सामने सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की बहन ने स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पुलिस को दी गई तहरीर में बदायूं निवासी एकता शर्मा ने बताया कि उनके बड़े भाई कुलदीप कुमार शर्मा चार मई की रात करीब 10 बजे गौड़ सिटी मॉल के सामने पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही स्काॅर्पियो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिसरख ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि प्राथमिक दर्ज कर जांच की जा रही है।