फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bike rider dies after being hit by a car

Noida News: कार की टक्कर से बाइक सवार बच्चे की मौत, एक घायल

Sun, 09 Nov 2025 09:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 09:29 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a car
- द्वारका जिले के सेक्टर 16बी में हुआ हादसा, लोगों ने आरोपी चालक को पीटा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका जिले के सेक्टर 16बी स्थित पावर हाउस के पीछे शनिवार रात को कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति व उसके पड़ाेसी का तीन साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डाक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर मौजूद आसपास के लोगों ने आरोपी कार चालक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस को रात करीब 11 बजे सूचना मिली थी कि सेक्टर 16बी में कार चालक ने एक बाइक को टक्कर मार दी है। हादसे में बाइक सवार विष्णु व तीन साल का बच्चा घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। यहां आसपास के लोगों ने आरोपी कार चालक ककरौला निवासी दीपक की जमकर पिटाई कर दी। जबकि राहगीरों ने बाइक सवार व्यक्ति व बच्चे को पहले ही अस्पताल पहुंचा दिया था। पुलिस अस्पताल पहुंची तो बच्चे की मौत हो चुकी थी। आदर्श अपार्टमेंट निवासी विष्णु की हालत भी नाजुक बनी हुई है। वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। हादसे के समय विष्णु अपने पड़ोसी मीर अली के बेटे को बाइक पर आगे बैठाकर घुमा रहा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed