{"_id":"6920b7d75aa8c4365c080d58","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-car-na-news-c-246-1-sknl1022-147138-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Sat, 22 Nov 2025 12:34 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े मृतक गोल्डन के परिजन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जगाधरी-पांवटा हाईवे पर गांव चनेटी के पास कार की टक्कर से बाइक सवार 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना वीरवार की शाम करीब सात बजे हुई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में मूल रूप से बिहार के बांका जिले के गांव बदरपुर निवासी राकेश मंडल ने बताया कि वह पत्नी, बेटे, पुत्रवधू व पोते के साथ यमुनानगर की विजय कॉलोनी में 12 साल से रह रहे हैं। बेटा गोल्डन मानकपुर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता था। बेटा वीरवार की शाम काम से घर लौटा था।
इसके बाद रात नौ बजे बाइक से छछरौली जाने की बात कहकर घर से निकल था। इसके आधे घंटे बाद किसी का फोन आया कि गोल्डन जगाधरी के गांव चनेटी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। तब परिवार के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, जहां देखा तो गोल्डन सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि एक कार ने गोल्डन की बाइक में सामने से टक्कर मारी है। घायल गोल्डन को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए तो चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी का कहना है कि शिकायत पर अज्ञात कार चालक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी कार चालक का पता लगाया जा रहा है।
इकलौते बेटे की मौत से मातम में बदली खुशी
राकेश ने बताया कि गोल्डन उनका इकलौता बेटा था, जिसकी डेढ़ साल पहले ही शादी की थी। गोल्डन का चार माह का बेटा है। परिवार में पोते के आने से खुशी थी, जो अब गोल्डन की मौत से मातम में बदल गई। श्री मानव सेवा समिति ट्रस्ट के संस्थापक जयप्रकाश ने कहा कि जिले में हजारों प्रवासी लोग काम करते हैं। उनके साथ कई बार हादसे हो जाते हैं। प्रवासी होने के चलते उनके परिजनों को आर्थिक मदद नहीं मिल पाती। सरकार को ऐसी पॉलिसी लानी चाहिए, जिसमें किसी भी व्यक्ति के साथ किसी भी दूसरे राज्य में कोई हादसा हो जाए, तो उस राज्य की पॉलिसी के तहत उसे मुआवजा मिले।