{"_id":"6903d453bf1b9272c90b444a","slug":"bike-rider-crushed-by-truck-death-na-news-c-5-1-drn1046-823222-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौत
Fri, 31 Oct 2025 02:40 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
श्यामपुर बाईपास मार्ग पर गौरा देवी चौक के पास एक सड़क दुर्घटना में दोपहिया वाहन चालक की दर्दनाक मौत हो गई। एक तेज रफ्तार ट्रक ने दोपहिया वाहन को कुचल दिया, जिससे वाहन ट्रक के नीचे फंस गया। स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से व्यक्ति को बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है।कोतवाली पुलिस ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे की है। स्व. इंद्रमणि बडोनी चौक से दोपहिया वाहन पर सवार प्रगति विहार, शैल विहार निवासी अनूप ममगाईं (51) पुत्र राजेंद्र प्रसाद गौरा देवी चौक की ओर आ रहे थे। इस दौरान जखाल, भरदार, जखोली रुद्रप्रयाग निवासी जितेंद्र सिंह ने अपने ट्रक से दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। ट्रक के टक्कर से दोपहिया वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को 108 सेवा की मदद से एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रख दिया गया है। कोतवाली प्रभारी केसी भट्ट ने बताया कि वाहन चालक को गिरफ्तार करने के बाद ट्रक को सीज कर दिया गया है। कोतवाली पुलिस की ओर से अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन