{"_id":"64ef98fc19076ce9b40c9067","slug":"bike-of-youth-coming-home-on-rakshabandhan-fell-one-died-grnoida-news-c-23-1-noi1091-16234-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रक्षाबंधन पर घर आ रहे युवकों की बाइक गिरी, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रक्षाबंधन पर घर आ रहे युवकों की बाइक गिरी, एक की मौत
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर घर आ रहे युवकों की बाइक गिरी, एक की मौत
-बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के धूम मानिकपुर बाइपास की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में धूम मानिकपुर बाइपास पर मंगलवार रात संतुलन बिगड़ने से एक बाइक सड़क पर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि दो का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खुर्जा निवासी देव कुमार, जतिन और नितिन मंगलवार रात रक्षा बंधन के पर्व पर बाइक पर सवार होकर गाजियाबाद से खुर्जा जा रहे थे। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के धूम मानिकपुर बाइपास पर तेज रफ्तार बाइक का संतुलन बिगड़ गया। तीनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने देव कुमार (19) को मृत घोषित कर दिया। केवल मृतक ने ही हेलमेट लगा रखा था। पुलिस ने घटना की सूचना घायलों की परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजन पहुंच गए। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।