फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bike boat scam: First case filed against Sanjay Bhati's brother-in-law, his brother and nephew

बाइक बोट फर्जीवाड़ा: संजय भाटी के जीजा, फुफेरे भाई और भतीजे पर पहला केस दर्ज

Fri, 12 Feb 2021 01:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Bike boat scam: First case filed against Sanjay Bhati's brother-in-law, his brother and nephew
ग्रेटर नोएडा। बाइक बोट फर्जीवाड़े में अदालत के आदेश पर दादरी कोतवाली में संजय भाटी के जीजा, फुफेरे भाई व भतीजे पर पहली बार धोखाधड़ी आदि की धारा में केस दर्ज किया गया है। वहीं, जयपुर कोर्ट से चेक बाउंस के मामले में लुकसर जेल में समन भेजकर मुख्य आरोपी संजय भाटी को तलब किया है।
विज्ञापन

अधिवक्ता सचिन अवाना ने बताया कि दिल्ली के दयालपुर निवासी राजीव की मुलाकात संजय के जीजा अनिल मावी, बुआ के बेटे मनोज और मनोज के बेटे मोहित से वर्ष 2018 में हुई थी। तीनों आरोपियों ने उसे संजय भाटी से मिलाया था। राजीव ने कंपनी में 32,09,200 रुपये 27 नवंबर 2018 को लगाए थे। 30 नवंबर 2019 को आरोपियों ने नोबल कोऑपरेटिव बैंक नोएडा का एक चेक दिया जो चेक बाउंस हो गया। राजीव की याचिका पर अदालत ने संजय भाटी व तीनों आरोपियों पर दादरी पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। अब दादरी पुलिस ने चारों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जांच में सामने आएंगे कई करीबियों के नाम
दादरी के कोट गांव स्थित बाइक बोट के मुख्य दफ्तर पर 21 महीने से आरोपियों को सजा व पीड़ितों को रुपये वापस दिलाने की मांग को लेकर धरना दे रहे मुन्ना बालियान ने बताया कि आरोपियों ने फर्जीवाड़े की रकम को कीमती जमीन, रियल एस्टेट में निवेश किया है। आरोपियों ने जमीन आदि खरीदने के लिए करीबी व रिश्तेदारों का सहारा लिया है। निष्पक्ष जांच से अभी कई और करीबी व रिश्तेदारों के नाम सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

2.32 लाख हजार का चेक हुआ था बाउंस
जयपुर निवासी मामराज शर्मा ने बताया कि संजय व उसके साथियों ने बाइक बोट में निवेश के नाम से उनसे धोखाधड़ी की थी। आरोपी ने दिसंबर 2018 में उन्हें 2,32,600 रुपये का चेक दिया था जो बाउंस हो गया। इस कारण आरोपी के खिलाफ अदालत में याचिका दी थी। अब जयपुर कोर्ट ने संजय भाटी को लुकसर जेल में समन भेजकर 2 अप्रैल को तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed