फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   bike boat fraud

निवेशकों को जोन दफ्तरों का एमडी बनाने का दिया झांसा

Wed, 19 Jun 2019 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
bike boat fraud
निवेशकों को दफ्तरों का एमडी बनाने का दिया था झांसा
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बाइक बोट कंपनी के मालिक संजय भाटी ने निवेशकों को अलग-अलग क्षेत्रों में दफ्तर खोल एमडी या डायरेक्टर बनाने का भी झांसा दिया था। इसमें फंसकर लोगों ने बड़ी रकम निवेश किया। दूसरी ओर गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने संजय भाटी से पूछताछ के लिए दोबारा रिमांड के लिए न्यायालय में अर्जी दी है। पंजाब निवासी राजिंदर सिंह ने बताया कि पैसा लगाने के लिए कंपनी के मालिकों और अधिकारियों ने पंजाब में एक अन्य दफ्तर खोल एमडी बनाने का झांसा दिया। झांसे में आकर उन्होंने एक करोड़ 25 लाख रुपये लगा दिए। अब परेशान हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि बहुत से और लोगों ने झांसे में आकर बड़ी रकम लगाई।
कुछ महीनों तक मिली थी किश्तें
निवेशकों का कहना है कि शुरू में संचालकों ने किश्तों का लालच देकर जमकर लोगों को फंसाया। इस दौरान बड़ी संख्या में निवेशकों को कई किश्तें मिली थीं। इससे खुश होकर लोगों ने और रकम लगा दी।
विज्ञापन

बाइक बोट फर्जीवाड़े में पुलिस कई अन्य चीजों की जांच कर रही है। संजय भाटी से पूछताछ की जरूरत है। दादरी पुलिस ने रिमांड लेने के लिए जिला न्यायालय में अर्जी दी है। पूर्व में भी संजय भाटी को पांच दिन की रिमांड पर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनीत जायसवाल, एसपी ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed