{"_id":"62caa3b35536d635df22bfeb","slug":"bihar-stf-arrests-two-naxals-from-greater-noida-slums","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: झुग्गियों में पति-पत्नी बनकर रह रहे थे नक्सली, बिहार एसटीएफ ने छापा मारकर किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: झुग्गियों में पति-पत्नी बनकर रह रहे थे नक्सली, बिहार एसटीएफ ने छापा मारकर किया गिरफ्तार
Sun, 10 Jul 2022 03:32 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 10 Jul 2022 03:32 PM IST
सार
बिहार सरकार ने इन दोनों पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस के मुताबिक ये दोनों पिछले कुछ समय से ग्रेटर नोएडा की झुग्गियों में पति-पत्नी बनकर रहते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
दो नक्सलियों की खोज में ग्रेटर नोएडा वेस्ट पहुंची बिहार स्पेशल टास्क फोर्स को बड़ी सफलता मिली है। बिहार एसटीएफ ने 2021 से फरार चल रहे दो नक्सलियों को ग्रेटर नोएडा वेस्ट की झुग्गियों से गिरफ्तार किया है और अपने साथ बिहार ले गई है। गिरफ्तार नक्सलियों के नाम वीडियो कोड़ा उर्फ कारेलाल कोड़ा और उसकी महिला साथी पाली लखीसराय बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार साल 2021 में बिहार पुलिस और कुछ नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। उसमें ये दोनों भी शामिल थे, लेकिन उस वक्त पुलिस इन्हें नहीं पकड़ पाई थी और ये फरार हो गए थे।
विज्ञापन
बिहार सरकार ने इन दोनों पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस के मुताबिक ये दोनों पिछले कुछ समय से ग्रेटर नोएडा की झुग्गियों में पति-पत्नी बनकर रहते थे। बिहार एसटीएफ लगातार इन दोनों को ट्रेस कर रही थी, लेकिन दिल्ली एनसीआर में ये दोनों लगातार जगह बदल रहे थे।
विज्ञापन
इसलिए इन्हें पकड़ना मुश्किल हो रहा था। शनिवार रात बिसरख पुलिस की मदद से बिहार एसटीएफ ने छापा मारा और वीडियो कोड़ा व पाली को दबोच लिया। बताया जा रहा है कि वीडियो कोड़ा उर्फ कारेलाल कोड़ा पहली बार पुलिस की गिरफ्त में आया है।