फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bhaye Prakta Kripala, Deendayala Kaushalya Beneficial

Noida News: भये प्रकट कृपाला, दीनदयाला कौशल्या हितकारी

Thu, 30 Mar 2023 11:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Bhaye Prakta Kripala, Deendayala Kaushalya Beneficial
भये प्रकट कृपाला, दीनदयाला कौशल्या हितकारी
विज्ञापन

- धूमधाम से मनाई रामनवमी, मंदिरों में हुए भव्य आयोजन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नवरात्र के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को देवी के सिद्धदात्री रूप के पूजन संग रामजन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शहर के सभी प्रमुख मंदिरों में भंडारे, कीर्तन, सप्तशती पाठ व हवन का आयोजन किया गया। मंदिर में दिनभर भक्तों की आवाजाही रही। जय श्रीराम व जय माता दी के जयकारों और भये प्रकट कृपाला, दीनदयाला कौशल्या हितकारी भजन से दिनभर मंदिर परिसर गूंजते रहे।
सेक्टर-20 हनुमान मंदिर, सेक्टर-34 हनुमान राम मंदिर, सेक्टर-19 सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-100 वोडा महादेव, सेक्टर-33 इस्कॉन मंदिर, सेक्टर-45 शिव शक्ति मंदिर, सेक्टर-24 शिव मंदिर सहित अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों पर नवरात्र के अंतिम दिन और रामनवमी को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। सेक्टर-19 सनातन धर्म मंदिर के पुजारी वीरेंद्र नंदा ने बताया कि लोग श्रीराम व देवी दुर्गा के दर्शन को आतुर रहे। सेक्टर-34 स्थित हनुमान राम मंदिर के पंडित अनिल चतुर्वेदी कहा कि रामजन्मोत्सव का सभी ने आनंद उठाया। सेक्टर-20 हनुमान मंदिर में संदीप पोरेवाल ने बताया कि इस मौके पर कन्याओं को भोज करवाया गया। सेक्टर-24 स्थित कालीबाड़ी मंदिर में पुष्पांजलि कार्यक्रम में बंगाली समुदाय के लोगों ने भी हिस्सा लिया। इधर शहर के सेक्टरों व सोसाइटियों में आरडब्ल्यूए ने सामूहिक रूप से पूजन अर्चन व सांस्कृतिक आयोजन किए। कई जगह लोगों ने डांडिया नृत्य संग उत्सव मनाया।
विज्ञापन

---------------------
प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया:

श्री सिद्ध पीठ शनि मंदिर में जीण माता स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया गया। यहां पंकज सिंह, विधायक सरोजनी, डॉ. राजेश्वर सिंह, उन्नाव सांसद साक्षी महाराज, दिल्ली मयूर विहार भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. विनोद बछेती, उत्तर प्रदेश महिला आयोग अध्यक्ष विमला बाथम, वाईएसएस फाउंडेशन के संस्थापक सचिन गुप्ता, महासचिव दुर्गा प्रसाद दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed