फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bhavya achieved second position in golf tournament

Noida News: गोल्फ टूर्नामेंट में भव्य ने हासिल किया द्वितीय स्थान

Sun, 17 Aug 2025 08:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 08:14 PM IST
विज्ञापन
Bhavya achieved second position in golf tournament
नोएडा। शहर के नन्हे गोल्फर भव्य रतन ने जूनियर व सब जूनियर गोल्फ टूर्नामेंट में दूसरा स्थान हासिल किया। 15 से 17 अगस्त तक आगरा में तीन दिवसीय टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। इस दौरान प्रदेशभर से आए 100 से अधिक गोल्फरों ने हिस्सा लिया। सेक्टर-38 स्थित गोल्फ कोर्स के कोच धर्मेंद्र सिंह ने बताया, टूर्नामेंट में 4 से लेकर 16 साल तक के बच्चों के बीच विभिन्न श्रेणियों में चैंपियनशिप हुई थी। जहां 8 साल के भव्य ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। यह मुकाबला रोमांचक रहा क्योंकि भव्य विजेता से केवल दो स्ट्रोक के अंतर से पीछे रहे। कोच धर्मेंद्र ने बताया कि छोटी सी उम्र में भी भव्य निरंतर मेहनत और लगन के बल पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके विद्यालय प्रबंधन से भी उन्हें पूरा सहयोग मिल रहा है। रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि 50वीं स्वतंत्र पैरा ब्रिगेड के डिप्टी कमांडर कर्नल विजय शेखावत ने विजेताओं और प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed