फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   before the G-20 summit 20 parks will be rejuvenated

Noida News: जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले 20 पार्कों का होगा कायाकल्प

Sun, 22 Jan 2023 08:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 08:30 PM IST
विज्ञापन
before the G-20 summit
20 parks will be rejuvenated
एलजी ने लाजपत नगर में बने नए पार्क का किया उद्घाटन
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में 20 पार्कों की सूरत बदली जाएगी। एलजी वीके सक्सेना की निगरानी में इन सभी पार्कों को संवारने का काम किया जाएगा। इनमें सिरे से खूबसूरत बागवानी की जाएगी, पैदल चलने के लिए ट्रैक बनाए जाएंगे, बेंच, लाइटें लगाई जाएंगी। इस पर योजनाबद्ध तरीके से काम शुरू कर दिया गया है।

दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों के क्रम में लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर पांच के समीप खाली पड़ी जमीन पर इसी तर्ज पर एमसीडी ने एक नया पार्क बनाया है। रविवार को एलजी वीके सक्सेना ने इसका उद्घाटन किया। लाजपत नगर मार्केट के मध्य में खाली पड़ी करीब 860 वर्गमीटर बंजर भूमि को सुंदर पार्क के रूप में विकसित किया गया है। पार्क में चहारदीवारी, परगोला और आगंतुकों के बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था की गई है। पार्क की सुंदरता बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार की झाड़ियां एवं फूल के पौधे लगाए गए हैं। पत्थरों से बनी हुई हाथी की कलाकृति भी लगाई गई है। इसके साथ ही साउथ एक्सटेंशन-2 मार्केट में एक चबूतरे पर मोरों की दो सुंदर कलाकृतियां लगा कर सेल्फी प्वाइंट के रूप में विकसित किया गया है।
विज्ञापन



एलजी वीके सक्सेना ने बताया कि दिल्ली के विभिन्न स्थानों को सुंदर कलाकृतियां बनाने के लिए एमसीडी ने चिह्नित किया है। जीके-2 एम ब्लॉक मार्केट, साउथ एक्सटेंशन-2 मार्केट, लाजपत नगर-2 मार्केट, पीवीआर साकेत, करोल बाग मार्केट, चांदनी चौक, सूरजमल विहार मार्केट, डिफेंस कॉलोनी-2 मार्केट में स्थित एंफीथियेटर, गोल चक्कर पर स्थित पार्किंग एवं पार्क, पंजाबी बाग मार्केट, अरबिंदो प्लेस भाग-2, हौज खास मार्केट, प्लाजा मार्केट वसुंधरा एनक्लेव, सीएससी-3 डीडीए मार्केट मयूर विहार फेज-3, मालवीय नगर मार्केट, कुदसिया पार्क, पूसा चौराहा, पूसा आइसलैंड, शंकर रोड पर सुंदर कलाकृतियां बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article