फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bedroom ceiling plaster fell, IT engineer saved

बेडरूम की छत का प्लास्टर गिरा, आईटी इंजीनियर बचा

Sat, 18 Sep 2021 09:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 09:26 PM IST
विज्ञापन
Bedroom ceiling plaster fell, IT engineer saved
ग्रेनो वेस्ट स्थित गौड़ सिटी दो के 16 एवेन्यू के फ्लैट में गिरा प्लास्टर। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित गौड़ सिटी दो के 16 एवेन्यू में शुक्रवार रात एक फ्लैट के मास्टर बेडरूम की छत से प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिर गया। घटना में परिवार का मुखिया और आईटी इंजीनियर बाल-बाल बच गया। करीब 30 सेकेंड पहले ही वह उसी स्थान पर खड़ा था। पीड़ित और फ्लैट मालिक ने इसकी शिकायत बिल्डर और अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) से की है। पेशे से आईटी इंजीनियर राहुल जोशी सोसाइटी के टावर बी में परिवार के साथ किराए पर रहते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बेडरूम की छत के प्लास्टर में दरार आ गई थी। इसकी शिकायत फ्लैट मालिक ने कई बार बिल्डर से की थी। कुछ दिन पहले भी ई-मेल से शिकायत भेजी गई थी। तब सीलन खत्म होने के बाद पेंट कराने का आश्वासन दिया गया था। शुक्रवार रात वह बेडरूम में पहुंचे थे, तभी प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिर गया। उनका कहना है कि जिस जगह प्लास्टर गिरा था, करीब 30 सेकेंड पहले ही वह उसी स्थान पर खड़े थे। उन्होंने बिल्डर पर घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि फ्लैट के अलग-अलग हिस्सों में सीलन है। एओए के अध्यक्ष आशुतोष का कहना है कि जिस जगह का प्लास्टर गिरा है। बिल्डर उसकी मरम्मत करा रहा है। वहीं, बिल्डर के मीडिया प्रभारी ने बताया कि हम सोसाइटी को एओए को हैंडओवर कर चुके हैं। मेंटेनेंस टीम सोसाइटी में मरम्मत का ध्यान रख रही है। हम हर संभव मदद के लिए उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

रजिस्ट्री नहीं होने पर खरीदारों ने किया प्रदर्शन
ग्रेनो वेस्ट की हिमालय प्राइड सोसाइटी के निवासियों ने शनिवार को बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। निवासियों का आरोप है कि बिल्डर ने एक टावर में कब्जा दे दिया, लेकिन अब तक रजिस्ट्री नहीं की है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी ठीक नहीं है। निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में चार टावर हैं। टावर डी में 280 फ्लैट हैं। 50 से अधिक खरीदारों को वहां पर कब्जा दे दिया गया है। बाकी को भी कब्जा दिया जा रहा है। करीब चार माह पहले बिल्डर ने जल्द रजिस्ट्री कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक नहीं कराई है। इससे नाराज खरीदारों ने प्रदर्शन किया। इनका आरोप है कि बिल्डर पर प्राधिकरण का बकाया है। इस कारण रजिस्ट्री रुकी है। आरोप है कि शुक्रवार को कुछ युवकों ने गेट पर एक निवासी के साथ मारपीट की थी। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने कोई मदद नहीं की। इसकी शिकायत प्राधिकरण के अफसरों से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed