फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Be cautious on social media; do not befriend strangers.

Noida News: सोशल मीडिया पर संभलकर रखें कदम, अनजान से दोस्ती नहीं

Thu, 17 Sep 2026 06:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
Be cautious on social media; do not befriend strangers.
सेक्टर-39 महिला थाने में श्री साईं पब्लिक स्कूल की छात्राओं को दी गई महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सोशल मीडिया को लेकर सावधान रहें। किसी अनजान व्यक्ति से दोस्ती न करें। स्क्रीन टाइम कम कर मेहनत करें, तभी सफलता मिलेगी। पुलिस आपकी दोस्त है। किसी भी समस्या में पुलिस की मदद ली जा सकती है। ये बातें सेक्टर-39 स्थित महिला थाने में आयोजित अमर उजाला फाउंडेशन के दोस्त पुलिस कार्यक्रम में थाना प्रभारी नीलम राणा ने कहीं। बृहस्पतिवार को सेक्टर-73 स्थित श्री साईं पब्लिक स्कूल की छात्राएं दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत महिला थाने पहुंची थीं।
थाना प्रभारी ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने डायल-112, महिला हेल्पलाइन 1090, साइबर हेल्पलाइन 1930, गुड टच-बैड टच, मिशन शक्ति अभियान और कानूनी अधिकारों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि छेड़छाड़, धमकी, घरेलू हिंसा या किसी अन्य अपराध की स्थिति में चुप रहने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना देनी चाहिए। शिकायत करने वाली महिला या किशोरी की पहचान गोपनीय रखने की व्यवस्था के बारे में भी छात्राओं को जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में छात्राओं को साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के प्रति भी जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करने, संदिग्ध लिंक खोलने और किसी के साथ ओटीपी या निजी जानकारी साझा करने से बचना चाहिए। साइबर स्टॉकिंग और ऑनलाइन ठगी की स्थिति में तत्काल शिकायत करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान छात्राओं को महिला थाने का भ्रमण कराया गया। उन्हें थाने के कामकाज के बारे में जानकारी दी गई। महिला डेस्क, साइबर डेस्क से लेकर कार्यालय और हवालात के बारे में बताया गया। छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ परिस्थितियों का सामना करने और किसी भी गलत व्यवहार को नजरअंदाज नहीं करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस दौरान एसआई दिनेशपाल सिंह, प्रियंका, हिना सैनी, रीना, विद्यालय की प्रधानाध्यापक डिंपल यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed