फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bappa's procession came out in the rain, the sky echoed with cheers

Noida News: बारिश में निकली बप्पा की सवारी, जयघोष से गूंज उठा आकाश

Sun, 07 Sep 2025 12:29 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 07 Sep 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Bappa's procession came out in the rain, the sky echoed with cheers
21.. ... प​श्चिमी यमुना नहर में बारिश के बीच सभी श्रद्धालु अपने अपने गणपति का विसर्जन करने पहुं - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। भारी बारिश के बीच श्रद्धालुओं का जोश देखते ही बनता था। रंग, गुलाल उड़ाते हुए बारिश में भीगते, डीजे और ढोल की थाप पर नाचते हुए श्रद्धालु शनिववार को अपने-अपने गणपति को लेकर पश्चिमी यमुना नहर पर लेकर पहुंचे। आरती करने के बाद बप्पा की मूर्ति का विसर्जन किया। शहर की सड़काें पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई थी। कई जगह जाम भी लगा। गणपति बप्पा मोरया, अगले वर्ष तू जल्दी आ... के जयघोष से आकाश गूंजता रहा।
विसर्जन से पहले पूरे शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शहर में लगभग 200 से ज्यादा पंडाल सजाए गए। कुछ श्रद्धालुओं ने घर पर भी गणेश की मूर्ति को स्थापित किया। गणेश चतुर्थी के दिन स्थापित की गई गणेश जी की मूर्ति का विधि-विधान से अनंत चतुर्दशी को विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

शिव कॉलोनी के श्री रघुपति ग्रुप की ओर से पिछले दस दिनों से स्थापित गणेश जी की शनिवार दोपहर को शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालु विश्वकर्मा मंदिर, रजवाहा रोड से होते हुए पश्चिमी यमुना नहर के किनारे पहुंचे। वहां पर बाबा की आरती कर लड्डूओं को भोग लगाया और विदाई दी। राघव, विक्की, रमन, काकू और अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना नहर में क्रेन से किया विसर्जन

गोशाला रोड के श्रद्धालु मोनू और अजय ने बताया कि उन्होंने पिछले दस दिन से गणेश जी की मूर्ति स्थापित की थी। शनिवार की शाम को गाजे-बाजे के साथ पश्चिमी यमुना नहर में क्रेन की सहायता से गणपति की मूर्ति का विसर्जन किया गया। देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

अपने-अपने गणपति को लेकर पहुंचेयमुना नहर पर शहरभर से श्रद्धालु अपने-अपने गणपति को लेकर विसर्जन के लिए पहुंचे। सदर बाजार की जवाहर मार्केट, हांसी रोड, वकीलपुरा, मोहब्बत गली, जुंडला गेट और सेक्टर-13, 12 और 14 के श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

21.. ... पश्चिमी यमुना नहर में बारिश के बीच सभी श्रद्धालु अपने अपने गणपति का विसर्जन करने पहुं

21.. ... पश्चिमी यमुना नहर में बारिश के बीच सभी श्रद्धालु अपने अपने गणपति का विसर्जन करने पहुं- फोटो : संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed