फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bank's project manager cheated of Rs 52 lakh by keeping him under digital arrest for six days

Noida News: छह दिन डिजिटल अरेस्ट रख बैंक के प्रोजेक्ट मैनेजर से 52 लाख की ठगी

Fri, 30 Aug 2024 11:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Bank's project manager cheated of Rs 52 lakh by keeping him under digital arrest for six days
छह दिन डिजिटल अरेस्ट रख बैंक के प्रोजेक्ट मैनेजर से 52 लाख की ठगी
विज्ञापन

- जेट एयरवेज के मालिक नरेश गोयल के केस में शामिल होने का दिया गया झांसा, साइबर थाने में केस दर्ज

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। साइबर जालसाजों ने मनी लांड्रिंग केस में फंसाने की धमकी देकर बैंक के प्रोजेक्ट मैनेजर से 52 लाख रुपये की ठगी कर ली। जालसाजों ने जेट एयरवेज के मालिक नरेश गोयल केस में शामिल होने का झांसा देकर अकाउंट की जांच के नाम पर 52 लाख की रकम ट्रांसफर कराए। इस दौरान छह दिनों तक पीड़ित को डिजिटल अरेस्ट रखा गया। जब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ तब पुलिस से शिकायत की। साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सेक्टर-20 निवासी जयराज शर्मा नोएडा के यस बैंक में प्रोजेक्ट मैनेजर हैं। उनके पास 11 अगस्त को टेलीकॉम रेगुलेटरी ऑफ इंडिया के अधिकारी के नाम से कॉल आई थी। कॉलर ने कहा उनका मोबाइल नंबर किसी संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाया गया है। दो घंटे में नंबर बंद हो जाएगा। इसके बाद मोबाइल में एक दबाने के लिए कहा गया। इस पर क्लिक करते ही कथित रूप से मुंबई के साइबर क्राइम ब्रांच के अधिकारी से बात हुई। उस अधिकारी ने कहा कि वह मनी लॉंड्रिंग केस में शामिल हैं। जेट एयरवेज के मालिक नरेश गोयल के सात करोड़ रुपये की मनी लॉंड्रिंग केस में संलिप्तता है। इसके बाद जयराज डर गए। इसके बाद जालसाजों ने कहा, उनके खिलाफ कोलाबा मुंबई में मुकदमा दर्ज है। यह कहते हुए जालसाजों ने स्काइप कॉल पर पीड़ित को ले लिया। फिर मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने पूछताछ शुरू की और एक कथित एफआईआर व नोटिस दिखाया। बताया गया कि यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। इस कारण किसी को जानकारी दी तो कार्रवाई होगी। इस दौरान 11 से 17 अगस्त छह दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा गया और लगातार निगरानी की गई। इसके बाद डरा धमका कर अकाउंट की जांच के नाम पर 52 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। साइबर क्राइम थाने के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और उन खातों की जांच की जा रही है, जिन खातों में रकम ट्रांसफर की गई है।
विज्ञापन


डिजिटल सुनवाई व खाते की जांच के नाम पर डलवाई रकम

साइबर जालसाजों ने मनी लॉंड्रिंग में फंसाने की धमकी देकर पहले बैंक मैनेजर को डराया। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश का कथित हवाला देकर जेल भेजने का डर दिखाया। फिर कहा कि अगले दिन से डिजिटल सुनवाई कोर्ट में होनी है। इसके लिए आपके खाते की जांच होगी। तब तक आप अपने खाते से रकम ट्रांसफर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार तीसरे दिन साइबर ठगी के तीन मामले

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में साइबर क्राइम की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पिछले तीन दिनों में तीन बड़े साइबर क्राइम के मामले सामने आए हैं। बुधवार को रिटायर्ड मेजर जनरल को डिजिटल अरेस्ट कर जालसाजों ने दो करोड़ रुपये की ठगी कर ली थी। इसके बाद सेवानिवृत बुजुर्ग महिला से 19 लाख रुपये की जालसाजी की गई। इन दोनों मामलों की जांच पुलिस की टीम कर रही थी कि बैंक के प्रोजेक्ट मैनेजर से 52 लाख रुपये की साइबर ठगी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed