{"_id":"6425d88162e5672829048944","slug":"banks-assistant-manager-recruitment-exam-was-given-by-solver-noida-news-c-23-1-noi1091-5742-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: वाराणसी समेत अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: वाराणसी समेत अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ
विज्ञापन
बैंक के असिस्टेंट मैनेजर भर्ती की सॉल्वर से दिलाई थी परीक्षा
- प्रशिक्षण में पकड़ा गया आरोपी, अगस्त में वाराणसी में हुई थी परीक्षा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। अगस्त 2022 में वाराणसी में हुई आईडीबीआई बैंक के असिस्टेंट मैनेजर पद की परीक्षा में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। बिहार के गया निवासी प्रिंस ने सॉल्वर की मदद से परीक्षा पास की थी। नॉलेज पार्क के कॉलेज में प्रशिक्षण देने के दौरान फर्जीवाड़ा सामने आया है। मामले में नॉलेज पार्क थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर सॉल्वर तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
नॉलेज पार्क थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आईडीबीआई बैंक के असिस्टेंट जनरल मैनेजर अमित राणा ने प्रिंस के खिलाफ धोखाधड़ी आदि की धारा में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि प्रिंस ने अगस्त 2022 में वाराणसी में असिस्टेंट मैनेजर पद की परीक्षा स्वयं नहीं देकर किसी सॉल्वर या अन्य व्यक्ति से दिलाई थी। इस परीक्षा में पास होने के बाद प्रिंस नॉलेज पार्क स्थित कॉलेज में चल रहे प्रशिक्षण में शिरकत करने पहुंचा था। पूछताछ और बाॅयोमैट्रिक पड़ताल में आरोपी का फर्जीवाड़ा सामने आ गया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ नॉलेज पार्क थाने में केस दर्ज करा दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इस मामले में आरोपी से पूछताछ की जाएगी कि उसने अपनी जगह किससे परीक्षा दिलाई थी। ये भी पता लगाने का प्रयास किया जाएगी कि भर्ती परीक्षा के दौरान कोई सॉल्वर गिरोह तो सक्रिय नहीं था।
पटना के गांधी मैदान में मिला आरोपी
पुलिस ने आरोपी को हिरासत मेें लेकर पूछताछ की तो वह आरोपी के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं दे रहा। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने सिर्फ अभी इतना बताया है कि उसे आरोपी पटना के गांधी मैदान में मिला था। उस दौरान ही आरोपी ने प्रिंस को उसका परीक्षा पास कराने का झांसा दिया था। इससे पूरी आशंका है कि आरोपी सॉल्वर था।