फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bank robbery attempt

बैँक में चोरी का प्रयास

Tue, 11 Jan 2022 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Bank robbery attempt
नूंह। फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के गांव साकरस स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक शाखा में बीते रविवार की रात अज्ञात बदमाशों ने चोरी करने का प्रयास किया। बदमाशों ने बैंक के जंगले के सरियों को तोड़ने के साथ-साथ स्ट्रांग रूम का ताला तोड़कर कैश सेफ को कटर से काटने का प्रयास किया। दस्तावेजों से भरी अलमारी को भी बदमाशों ने तोड़ दिया। हालांकि कैश चोरी होने से बच गया। बैंक मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

साकरस सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधक पूर्णचंद मीणा ने बताया कि सोमवार को सुबह जब वे सुबह बैंक का लाक खोलकर बैंक में गए तो बैंक के हाल देखकर हैरान हो गए। उन्होंने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने रविवार की रात्रि बैंक के एक जंगले के सरियों को तोड़कर बैंक में प्रवेश किया। बदमाशों ने बैंक के स्ट्रांग रूम का ताला तोड़ने के बाद कटर से कैश सेफ को काटने का प्रयास किया। लेकिन वे कटर से कैश सेफ को काटने में कामयाब नहीं हुए। जिससे सेफ में रखा कैश बच गया। उन्होंने बताया कि बैंक में जिस अलमारी में उनके ऋण संबंधी दस्तावेज रखे थे उसको भी बदमाशों ने तोड़ डाला। शाखा प्रबंधक ने बताया कि बदमाशों ने बैंक के सीसीटीवी कैमरों की तारों को काट दिया। इन तारों को जोड़ने के बाद ही पता चलेगा कि बैंक में कितने बदमाश आए थे। उन्होंने बताया इस वारदात की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करवा दी है। शाखा प्रबंधक पूर्णचंद मीणा द्वारा शिकायत दर्ज करवाने के बाद पुलिस अधिकारी जांच के लिए बैंक में पहुंचे। फिंगर एक्सपर्ट को भी पलवल से जांच के लिए बुलाया गया। इस बारे में फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि बैंक के मैनेजर की शिकायत पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। फिंगर एक्सपर्ट द्वारा भी बैंक में जांच की है। जल्द ही आरोपियों की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed