{"_id":"68f3944fa165a740b20281b6","slug":"bank-po-exam-fraud-case-noida-news-c-1-gnd1002-3533532-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बैंक पीओ की परीक्षा में फर्जीवाड़ा, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बैंक पीओ की परीक्षा में फर्जीवाड़ा, केस
विज्ञापन
बैंक पीओ की परीक्षा में फर्जीवाड़ा, केस
सेक्टर-62 स्थित आईओएन केंद्र पर हुई थी परीक्षा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दो साल पहले हुई बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) पद की परीक्षा में फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। बैंक के जोनल कार्यालय में बिहार में तैनात एक पीओ के खिलाफ शिकायत हुई थी। परीक्षा सेक्टर-62 स्थित आईओएन केंद्र पर हुई थी, इसलिए सेक्टर-58 थाने में केस दर्ज हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, बैंक ऑफ इंडिया की पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा शाखा के मुख्य प्रबंधक चंदन कुमार दत्ता ने यह केस दर्ज करवाया है। शिकायत में बताया गया है कि 2 फरवरी को वर्धमान जोनल कार्यालय की मेल आईडी पर सोनू नाम के व्यक्ति की शिकायत मिली। शिकायत में बताया था कि जोन में तैनात बिहार नालंदा शिवपुरी का रहने वाला राजेश कुमार फर्जीवाड़े से पीओ भर्ती हुआ है। चंदन ने जांच शुरू की तो पता चला कि जुलाई 2023 में पटना जोन से राजेश को नियुक्ति पत्र मिला था। वह ट्रेनिंग के बाद से जोन में तैनात है। उन्होंने इस बारे में टीसीएस प्रबंधन को पत्र लिखकर जांच कराई तो 19 फरवरी को आई रिपोर्ट में परत दर परत खुलकर सामने आ गई। सेक्टर-62 आईओएन डिजिटल जोन पर परीक्षा देने और आवेदन के फोटो अलग-अलग मिले। किसी और के परीक्षा देने का पता चला। चंदन ने राजेश समेत दो के खिलाफ सेक्टर-58 थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि वर्धमान से मुकदमा ट्रांसफर होकर आया है। सभी तथ्यों पर जांच की जा रही है।