फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   bangladashi student suside case

Noida News: बांग्लादेशी छात्र का शव फंदे से लटका मिला

Sun, 23 Nov 2025 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
bangladashi student suside case
फोटो
विज्ञापन

-युवक के साथ किराए पर रहने के लिए महिला का बंद मिला मोबाइल
-मकान मालिक ने खिड़की से देखा तो दहल उठा दिल, पुलिस मामले की जांच में जुटी

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर बीटा-1 स्थित किराये के मकान में नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (एनआईयू) के छात्र ने आत्महत्या कर ली युवक की पहचान सहरियार निवासी मोनू बीपाड़ा कालिया चौधरी सिरसागंज सिटी बांग्लादेश के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोतवाली पुलिस का कहना है कि रविवार शाम सूचना मिली कि सेक्टर बीटा-1 के एक मकान में एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि मृतक सहरियार 16 नवंबर को एक महिला रूपा निवासी नार मधुबनी बिहार के साथ मकान पर आया था। दोनों ने खुद को पति-पत्नी बताते हुए करीब आठ हजार रुपये मासिक किराये पर कमरा लिया था। अगले दिन 17 नवंबर को दोनों ने कमरे में शिफ्ट कर लिया था। मकान मालिक के अनुसार 21 नवंबर को महिला कमरे से कहीं चली गई थी। उसी दिन शाम से सहरियार का मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा था। इससे मकान मालिक को शक तो हुआ, लेकिन कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। रविवार शाम जब मकान मालिक ने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो उसके होश उड़ गए। युवक पंखे से रस्सी के सहारे लटका हुआ था। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मृतक के परिजनों को बांग्लादेश में सूचित कर दिया गया है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। महिला के कमरे से जाने और उसके बाद युवक के मोबाइल के बंद होने को लेकर पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि छात्र के एनआईए में पढ़ने संबंधी दस्तावेज नहीं मिले है। घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। महिला की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed