फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Band baja, baraat added to the gaiety... Shehnai of joy filled the market

Noida News: बैंड बाजा, बरात ने बढ़ाई रौनक...बाजार में उल्लास की शहनाई

Wed, 19 Nov 2025 01:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Band baja, baraat added to the gaiety... Shehnai of joy filled the market
लहंगे की खरिदारी करते लोग । संवाद
- शुरू हुए शादी समारोह, जेवर, कपड़े व अन्य सामान की हो रही खूब खरीदारी
विज्ञापन

- इस बार सहालग में 2100 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। सहालग की आमद के साथ ही बाजार में रौनक बढ़ गई है। लोग कपड़े, जेवर व अन्य सामान की खरीदारी कर रहे हैं। इस सीजन में लगभग छह हजार शादी समारोह होने का अनुमान है। व्यापारियों का कहना है कि इस बार बाजार में तेजी है और इस सीजन में लगभग 2100 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है। पिछली बार 1500 करोड़ का कारोबार हुआ था।

सहालग को लेकर रेती रोड, घंटाघर, अलीनगर, असुरन, आजाद चौक, गोरखनाथ की दुकानों में ग्राहकों की चहल-पहल बढ़ी हुई है। चेंबर ऑफ रेडिमेड गारमेंट्स के अध्यक्ष रमाशंकर शुक्ल ने बताया कि शेरवानी और लहंगे की ज्यादा मांग है। सिल्क की साड़ियां व ज्यादा वर्क वाला लहंगा दूल्हे की शेरवानी की मैचिंग के मुताबिक ले रहे हैं। बाजार में 11 हजार से लेकर लाखों रुपये तक के लहंगे उपलब्ध हैं। इनमें 20 से 50 हजार रुपये तक के वर्क वाले लाल रंग के लहंगे ज्यादा डिमांड में हैं। मांग को देखते हुए माल मंगाया जा रहा है। वहीं क्रीम और लाल रंग की शेरवानी ज्यादा पसंद की जा रही है। ज्यादा वर्क वाली शेरवानी और धोती भी डिमांड में है।
विज्ञापन

ठंड को देखते हुए डार्क कलर की जोधपुरी शेरवानी की मांग ज्यादा है। इसके साथ ही ब्लेजर की मांग भी ज्यादा है। पिछले साल से भी ज्यादा बिक्री इस बार हो रही है। लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, सोने-चांदी की खरीदारी भी ज्यादा हो रही है। लोग हार, टीका के साथ कम वजन वाली आकर्षक अंगूठी की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




--

अधिकतर मैरिज हाउस बुक

मैरिज हाउस के लिए पहले से ही बुकिंग हो चुकी है। विवाह घर संचालक विजय खेमका ने बताया कि इस बार ज्यादातर मैरिज हाउस बुक हो चुके हैं। कुछ लोगों ने होटल भी बुक किया है। मैरिज हाउस बुकिंग से इन बार जिले में 300 करोड़ के कारोबर का अनुमान है। मैरिज हाउस मालिक वैभव शाही ने बताया कि मंगलवार से लेकर पांच दिसंबर तक ज्यादातर मैरिज हाउस बुक हो चुके हैं।
--

वाराणसी से चमेली-गेंदा, बंगलूरू से आ रहा गुलाब
दूल्हे की गाड़ी सजाने के लिए बंगलूरू से गुलाब व वाराणसी से चमेली व गेंदे का फूल आ रहा है। सीजन में फूलों की मांग बढ़ने से इस बार व्यापार लगभग 50 करोड़ के आस-पास पहुंचने का अनुमान है। लोग अपने घर, मंडप, दूल्हे के वाहन, जयमाल स्टेज के लिए फूल डेकोरेटर्स को बुक करने लगे, इससे फूलों की खपत ज्यादा बढ़ गई।

हजारीपुर के फूलों के थोक व्यापारी पंकज सैनी ने बताया कि इस बार लगन में चमेली व गुलाब के फूलों की मांग ज्यादा है। दूल्हे की गाड़ी सजाने से लेकर जयमाल व गजरा में इसका ज्यादा प्रयोग हो रहा है। इसके साथ ही गेंदे के फूल से स्टेज व घरों की सजावट हो रही है। वहीं लोग अन्य बनावटी फूलों से सजावट करा रहे हैं, इससे जिले में कुल लगभग 200 करोड़ का व्यापार होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि बंगलूरू व दिल्ली से गुलाब व चमेली का फूल मंगाया जा रहा है। साथ ही वाराणसी से गेंदे की विभिन्न प्रजातियों के फूल आ रहे हैं। वैसे तो सामान्य दिनों में खपत कम रहती है तो कम आवक होती है, इस समय खपत ज्यादा होने से माल भी ज्यादा आ रहा है।
--



कोट

सहालग को लेकर बाजारों में काफी रौनक है। महंगाई का असर ज्यादा देखने को नहीं मिल रहा है। लोग आकर्षक व कम वजन वाले गहने पसंद कर रहे हैं। इस बार इस सीजन में लगभग 1000 करोड़ के गहनों की बिक्री का अनुमान है।




- गणेश वर्मा, अध्यक्ष, सराफा मंडल

--

कोट
लहंगा हो या शेरवानी, दोनों की मांग ज्यादा बढ़ी है। डिजाइनर लहंगों की मांग ज्यादा है। वहीं शेरवानी ज्यादातर वर्क वाली लोग पसंद कर रहे हैं। इस सीजन में कपड़ों का लगभग 600 करोड़ का व्यापार हो सकता है। पिछले साल के मुकाबले डेढ़ गुना व्यापार की उम्मीद है।

- राजेश नेभानी, अध्यक्ष, चेंबर ऑफ टेक्सटाइल सोसाइटी

लहंगे की खरिदारी करते लोग । संवाद

लहंगे की खरिदारी करते लोग । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed