फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ban on junk food in AIIMS cafeteria and hostel mess

Noida News: एम्स के कैफेटेरिया व हॉस्टल मेस में जंक फूड पर रोक

Wed, 08 Feb 2023 08:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Feb 2023 08:33 PM IST
विज्ञापन
Ban on junk food in AIIMS cafeteria and hostel mess
नई दिल्ली। अब एम्स के कैफेटेरिया और हॉस्टल मेस में जंक फूड नहीं परोसा जाएगा। एम्स निदेशक डॉक्टर एम श्रीनिवास ने स्वस्थ भोजन परोसने का आदेश दिया हैं। उन्होंने कहा कि कैफेटेरिया और हॉस्टल मेस में समोसा, कचौरी, ब्रेड पकौड़ा जैसे अस्वास्थ्यकर खाद्य पदार्थ परोसे जा रहे हैं। फैकल्टी, रेजिडेंट डॉक्टर, नर्सिंग ऑफिसर और अन्य स्टाफ सदस्य रोगी की देखभाल में शामिल होते हैं। ऐसे में इम्यूनिटी मजबूत होनी चाहिए। अब कैफेटेरिया प्रबंधन समिति केंद्रीय कैफेटेरिया में स्वस्थ भोजन उपलब्ध करवाएगी। इसमें उबला अंडा, दूध, अंकुरित अनाज, उबला चना, सलाद, बिना कटे फल और जूस के साथ-साथ अन्य आवश्यक मेन्यू नाश्ते और दोपहर के भोजन में दिए जा सकते हैं। साथ ही, माइक्रोवेव के लिए तैयार खाद्य पदार्थों की व्यवस्था की जाएगी, जिन्हें पकाने के लिए 2-3 मिनट की आवश्यकता होती है। इसमें उपमा व पोहा शामिल हैं। निदेशक ने सात दिनों के भीतर सर्जिकल ब्लॉक, एमसीएच ब्लॉक व अन्य सभी कैफेटेरिया में स्वस्थ खाद्य पदार्थ भी परोसे जाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन





प्रतिबंधित हो सकता है जंक फूड

एम्स, सफदरजंग, आरएमएल, लेडी हार्डिंग सहित अन्य अस्पतालों में जल्द ही जंक फूड पूरी तरह से प्रतिबंधित हो सकता है। अस्पतालों में स्वस्थ भोजन के रूप में मोटा अनाज व अन्य भोजन परोसने की तैयारी है। स्वस्थ भोजन के सेवन से अधिकतर बीमारियों को रोका जा सकता है। साथ ही, रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article