फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ban on going to flood area, case will be filed if anyone goes

Noida News: बाढ़ क्षेत्र में जाने पर पाबंदी, कोई गया तो दर्ज होगा मुकदमा

Mon, 17 Jul 2023 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Ban on going to flood area, case will be filed if anyone goes
फोटो:
विज्ञापन

बाढ़ क्षेत्र में जाने पर पाबंदी, दर्ज होगा मुकदमा

- जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी, अभी भी हैं यमुना में बाढ़ का खतरा
- जल स्तर गिरने के बाद अंदर जा रहे है लोग, बाढ़ आई तो फंसने का डर
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन ने यमुना नदी के बाढ़ क्षेत्र में जाने पर पाबंदी लगा दी है। रविवार को चेतावनी जारी कर प्रशासन ने कहा है कि अगर कोई बाढ़ क्षेत्र में जाता है तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक जल स्तर गिरने के बाद लोग सामान लेने बाढ़ क्षेत्र में जा रहे हैं। बड़ी तादाद में लोग पानी में घूमने-फिरने और सेल्फी ले रहे हैं। इन सभी पर सोमवार से कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने बाढ़ के पानी में नहाने पर भी रोक लगा दी है।

ओखला बैराज पर यमुना नदी का डाउनस्ट्रीम जल स्तर 198.70 मीटर पहुंच गया है। जबकि खतरा का निशान 200.60 मीटर है। नोएडा और ग्रेनो में भी यमुना का जलस्तर कम हुआ है। इसके साथ ही डूब क्षेत्र में रहने वाले लोग अपने ठिकानों पर लौटने का प्रयास कर रहे हैं। रविवार को काफी लोगों ने अपने घर जाने का प्रयास किया। जिनको पुलिस और प्रशासन की टीम ने लौटा दिया। परेशान होकर प्रशासन को चेतावनी जारी करनी पड़ी। अफसरों ने बताया कि अभी बाढ़ का खतरा टला नहीं है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि अगर किसी को बाढ़ क्षेत्र में सामान निकालने जाना है तो इसकी जानकारी पुलिस और प्रशासन को देनी होगी। टीम के साथ ही उनको अंदर भेजा जाएगा। आशंका है कि वापस जाने वाले लोग वहीं पर रहने लगे तो उनको बचाना मुश्किल हो जाएगा। उधर डूब क्षेत्र में बाढ़ को देखने के लिए काफी लोग आ रहे है। उनको भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी बढ़ा तो क्या होगा हिंडन किनारे पर बने इन मकानों का
ग्रेटर नोएडा। गाजियाबाद में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा है। हालांकि यह खतरे के निशान से नीचे है। प्रशासन ने लोगों से मकानों से बाहर जाने की चेतावनी जारी की है। वहीं अगर हिंडन का जलस्तर बढ़ता है तो कुलेसरा के पास बड़ी तबाही देखने को मिलेगी। यहां पर काफी मकान किनारे पर बने हैं। अगर हिंडन का बहाव तेज हुआ तो कुछ ही पल में कई मकान पानी में समा जाएंगे। अवैध रूप से मकान बनाने वाले लोगों पर कोई असर नहीं है। वही प्रशासन भी मकानों को खाली नहीं करा रहा है। ब्यूरो


प्रशासन का बचाव कार्य जारी, अफसर मुस्तैद

प्रशासन का बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बचाव कार्य जारी है। रविवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के साथ-साथ अफसरों ने नोएडा से जेवर तक बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण लिया और प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी परेशानी जानी। साथ ही लोगों को खाना और अन्य समान उपलब्ध कराया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed