फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bail plea of father-in-law accused in Nikki murder case rejected today

निक्की हत्याकांड केस: 'आरोप अत्यंत गंभीर हैं', ससुर की जमानत अर्जी खारिज करते हुए कोर्ट ने और क्या-क्या कहा

Fri, 12 Dec 2025 06:36 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 12 Dec 2025 06:36 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में विवाहिता निक्की भाटी को जलाकर मारने के मामले में मुख्य आरोपी ससुर की पहली जमानत अर्जी सत्र न्यायालय ने निरस्त कर दी। कोर्ट ने मामले की गंभीरता, नामजद आरोप और गवाहों पर दबाव की आशंका को आधार बनाया। पहले देवर रोहित की भी जमानत खारिज हो चुकी है।

विज्ञापन
Bail plea of father-in-law accused in Nikki murder case rejected today
निक्की हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरसा गांव में विवाहिता निक्की भाटी की जलाकर हत्या के गंभीर आरोपों का सामना कर रहे आरोपी सत्वीर की जमानत अर्जी पर सत्र न्यायाधीश अतुल श्रीवास्तव की अदालत में शुक्रवार को सुनवाई हुई। अदालत ने कहा कि मामले की प्रकृति अत्यंत गंभीर है। इस चरण पर आरोपी को रिहा करना उचित नहीं होगा। अदालत ने माना कि आरोपी के बाहर आने पर साक्षियों को प्रभावित करने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। 

विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले मृतका के देवर रोहित की जमानत खारिज हो चुकी है। सास दया और पति विपिन की जमानत अर्जी अभी नहीं लगाई गई है। घटना के संबंध में मृतका की बहन कंचन भाटी ने 22 अगस्त-2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी छोटी बहन निक्की की शादी वर्ष-2016 में विपिन नामक युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष से सास दया, निक्की का पति विपिन, देवर रोहित और ससुर सत्वीर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। 

विज्ञापन

वादिया ने एफआईआर में बताया था कि 21 अगस्त की शाम लगभग 5:30 बजे चारों आरोपियों ने मिलकर निक्की पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी निक्की को वादिया ने पड़ोसियों की मदद से फोर्टिस हॉस्पिटल ले जाकर भर्ती कराया। जहां से उसे सफदरजंग नई दिल्ली रेफर किया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

वादिया का दावा है कि उसके सामने ही बहन को जलाया गया और जब उसने विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। आरोपी 25 अगस्त से न्यायिक अभिरक्षा में है। उसके खिलाफ थाना कासना में प्राथमिकी दर्ज है। यह उसका पहला जमानत आवेदन था। आरोपी के अधिवक्ता मनोज माटी ने आरोपी घटना के समय घटनास्थल पर मौजूद नहीं था। वह अपनी किराने की दुकान पर था और शोर सुनकर बाद में मौके पर पहुंचा। 

उसने न केवल मृतका को अस्पताल ले जाने में मदद की बल्कि अस्पताल में भी मौजूद रहा, जो सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देता है। मृतका ने अस्पताल में डॉ. यासिर खान और नर्स कोमल वाजपेयी को बताया था कि वह खाना बनाते समय सिलेंडर फटने से जली है। वादी ने भी घटना के तुरंत बाद निक्की से कहा था “निकी, तूने ये क्या किया?” वादी ने तत्काल किसी पर आरोप नहीं लगाया। जिससे आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोप संदिग्ध प्रतीत होते हैं। आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है और वह तीन महीने से जेल में है। मामला पारिवारिक रंजिश का है और अभियुक्त को झूठा फंसाया गया है। इसलिए जमानत दी जानी चाहिए।

विज्ञापन

वहीं जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी ब्रहमजीत सिंह और मृतका के परिजन के अधिवक्ता दिनेश कल्सन, संतोष बंसल, उधम सिंह तोंगड़ ने कहा कि सत्वीर की किराने की दुकान घर के नीचे ही है। इसलिए उसका घटनास्थल पर न होना असंभव है। मृतका एक वर्ष पहले पंचायत के माध्यम से ससुराल लौटी थी। जिससे पारिवारिक तनाव पहले से मौजूद था। आरोपी इस घटना में प्रत्यक्ष रूप से शामिल है और उसके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य हैं। आरोप गंभीर प्रकृति के हैं और यदि आरोपी जेल से बाहर आया तो गवाहों को प्रभावित कर सकता है। विवेचना पूरी हो चुकी है और आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया गया है।

सत्र न्यायाधीश ने पाया कि मृतका की बहन की ओर से स्पष्ट आरोप लगाए गए हैं। आरोपी नामजद है। गंभीर आरोपों का सामना कर रहा है। विवेचना के दौरान दर्ज गवाहों के बयान, चिकित्सीय रिपोर्ट, प्रथम सूचना के आधार पर आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोप गंभीर प्रकृति के दिखाई देते हैं। यह नहीं कहा जा सकता कि आरोपी घटना में संलिप्त नहीं था। आरोपी को रिहा किया गया तो वह साक्षियों को प्रभावित कर सकता है। जिससे मुकदमे की निष्पक्ष सुनवाई प्रभावित होगी। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए अदालत ने कहा कि जमानत देने के लिए पर्याप्त आधार नहीं है। इसलिए आरोपी की जमानत अर्जी खारिज की जाती है।

ये भी पढ़ें: हाई-टेक 'नोट डबल' गैंग का पर्दाफाश: गिरोह में इंजीनियर, व्यापारी समेत BBA-M.Com पास शातिर; ऐसे करते हैं शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed