{"_id":"6128850232ac4c233f4aadd0","slug":"bahujan-samaj-party-will-contest-alone-in-up-bsp-general-secretary-satish-mishra-announced","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एलान: यूपी में अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा, बीएसपी महासचिव सतीश मिश्रा बोले-ब्राह्मणों को प्रताड़ित कर रही है सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलान: यूपी में अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा, बीएसपी महासचिव सतीश मिश्रा बोले-ब्राह्मणों को प्रताड़ित कर रही है सरकार
Fri, 27 Aug 2021 11:55 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:55 AM IST
सार
यूपी में विधानसभा चुनाव में बसपा अकेले चुनाव मैदान में उतरेगी। पार्टी के महासचिव सतीश मिश्रा ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 में बहुजन समाज पार्टी (BSP) अकेले चुनाव लड़ेगी। इसका एलान पार्टी के महासचिव सतीश मिश्रा ने किया है। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार ब्राह्मणों को प्रताड़ित कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बहुजन समाज पार्टी के महासचिव सतीश मिश्रा ने कहा कि योगी सरकार में ब्राह्मणों को ठगा जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के पास बी टीम नहीं है।
उत्तर प्रदेश में बसपा हर जिले में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित कर रही है। गुरुवार को कानपुर में बसपा का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ब्राह्मणों की हत्याएं हो रही हैं। भाजपा ने 10 हजार करोड़ इकट्ठा कर लिया, लेकिन मंदिर नहीं बना।
विज्ञापन
पांच अगस्त को पांच ईंटों को रखकर पूजन किया था। भूमि पूजन नहीं किया था, नहीं तो वहां पर मंदिर बन रहा होता। भाजपा ने ब्राह्मणों से वोट और नोट मांगने का काम करने के साथ उनको गोली मारने का काम किया है। कहा कि रायबरेली, लखनऊ व महोबा में ब्राह्मण समाज के व्यापारी की हत्या कर दी गई।

बिकरू कांड के नाम पर कोलकाता, हरियाणा से लाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। 16 साल की लड़की खुशी दुबे के पति को मार दिया उसके बाद खुशी दुबे को उठा लिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नौजवानों को दो करोड़ नौकरी देने की बात कही थी।
सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम 100 के ऊपर पहुंचा दिए। सतीश मिश्रा ने इस दौरान समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इसी तरह समाजवादी पार्टी जब सत्ता में आती है प्रदेश में तो अपराध और जुल्म चरम पर पहुंच जाते हैं। भाजपा और सपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। किसानों के आंदोलन में 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई पर भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ता।