फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ayush and Sanchita got first place in badminton

Noida News: बैडमिंटन में आयुष और संचिता को पहला स्थान

Wed, 25 Feb 2026 07:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
Ayush and Sanchita got first place in badminton
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो के नॉलेज पार्क-3 स्थित रक्षपाल बहादुर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (आरबीएमआई) में आयोजित दो दिवसीय कलाकृति-2026 का बुधवार को समापन हो गया। इस दौरान वॉलीबॉल, बैडमिंटन, बोरा दौड़, लेमन स्पून रेस, रंगोली, ब्लाइंड कोडिंग, फेस पेंटिंग, गायन, नृत्य समेत दूसरी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।




बैडमिंटन पुरुष वर्ग में शारदा विश्वविद्यालय के आयुष पहले, जीएनआईओटी के अरनव दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, महिला वर्ग में जीएनआईओटी की संचिता पहले और अंजलि दूसरे स्थान पर रहीं। वॉलीबॉल स्पर्धा में शारदा विवि ने पहला, गलगोटिया विवि ने दूसरा, डांस प्रतियोगिता में आईआईएमटी की प्रीति ने पहला, मंगलमय की वाणी और लॉयड की हर्षिता ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, गायन स्पर्धा में जीएनआईओटी के प्रतीक प्रथम, मंगलमय कॉलेज के वसीम द्वितीय स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि मिलेनियम पैकेजिंग सॉल्यूशंस लिमिटेड के निदेशक मनोज सिंघल, जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के महासचिव समरेंद्र ठाकुर, संस्थान के निदेशक डॉ. श्याम कुमार आदि ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed