Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Awareness campaign against animal cruelty and pollution

Noida News: पशु क्रूरता और प्रदूषण के खिलाफ जागरूकता अभियान

Fri, 07 Nov 2025 09:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 09:03 PM IST
विज्ञापन
Awareness campaign against animal cruelty and pollution
नई दिल्ली। तिहाड़ जेल के सह-अधीक्षक और एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया के मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि योगेंद्र कुमार ने पंजाबी बाग स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय में पशु क्रूरता और प्रदूषण के खिलाफ एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के बीच निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई। इसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन








कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण और पशु संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार भी दिए गए। योगेंद्र कुमार ने कहा कि पशुओं पर हो रही क्रूरता को रोकने और प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए समाज को जागरूक करना बेहद आवश्यक है। विद्यालय की प्रधानाचार्य रंजना बुद्धिराज ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हर व्यक्ति का कर्तव्य है। उन्होंने बच्चों से पक्षियों और पशुओं के संरक्षण के साथ-साथ अधिक से अधिक फलदार पौधे लगाने की अपील की। इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी जतिन भल्ला, जसमीत कौर, रेखा बेरी, तथा एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया से जुड़े जय राम, सोनू कुमार, राम निवास यादव और इंदर सोनी भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed