{"_id":"65e731f6746c95247f05f6e2","slug":"automatic-car-parking-started-in-lajpat-nagar-noida-news-c-340-1-del1004-41671-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: लाजपत नगर में स्वचालित कार पार्किंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: लाजपत नगर में स्वचालित कार पार्किंग शुरू
विज्ञापन
मेयर व डिप्टी मेयर ने अमर कॉलोन में किया शुभारंभ
-- -- -- -- -- -
81 कारें खड़ी हो सकेंगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
लाजपत नगर में लोगों को वाहन खड़ा करने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। मेयर डॉ. शैली ओबरॉय और डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल ने मंगलवार को अमर कॉलोनी में बनाई गई स्वचालित कार पार्किंग का शुभारंभ किया। यहां 81 कारें खड़ी की जा सकेंगी।
इस मौके पर मेयर ने कहा कि अमर कॉलोनी मार्केट में पार्किंग एक बड़ी समस्या थी। इसका समाधान कर दिया गया है। दिल्ली में बाकी स्थानों पर भी पार्किंग बड़ी समस्या है। पार्किंग न होने से मार्केट का व्यापार प्रभावित रहता है। इसके बनने से अब दुकानदारों को लाभ होगा और व्यापार में भी तरक्की आएगी। लाजपत नगर में एक डिस्पेंसरी भी बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री का सपना लोगों को अधिकतम नागरिक सुविधाएं देने का है। इसी नीति के तहत निगम साफ-सफाई, पार्किंग, उद्यान, स्कूल और प्राथमिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में लोगों को अधिकतम सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत हैं। वहीं, डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल ने कहा कि कुछ समय में त्वरित गति से कार्य होने से पार्किंग का लोकार्पण संभव हो सका है। एमसीडी तेजी से दिल्ली का विकास कर रही है। स्थानीय विधायक मदन लाल ने कहा कि एमसीडी ने अभूतपूर्व ढंग से विकास के विभिन्न कार्य करने शुरू कर दिए हैं। सभी क्षेत्रों में अब पार्किंग की अधिक से अधिक जरूरत है। वाहनों की बढ़ती संख्या और अधिकतर घरों में पार्किंग सुविधा न होने से लोगों को काफी असुविधा होती है। इस पार्किंग से स्थानीय निवासियों को काफी राहत मिलेगी। विधायक सोमनाथ भारती ने कहा कि लोकतंत्र का उद्देश्य जनता को अधिकतम सुविधाएं उपलब्ध कराना है। हम सभी को मिलकर इसी उद्देश्य के लिए कार्य करना है। पार्किंग परिसर में अग्निशमन उपाय भी किए गए हैं। आग बुझाने के उद्देश्य से पंप रूम के साथ 1.5 लाख लीटर क्षमता का भूमिगत पानी का टैंक बनाया गया है। चार आपात सीढ़ियां भी बनाई गईं हैं।