{"_id":"5cfe97d5bdec2207626c61a7","slug":"auto-hit-container-2-kill-mewat-news-noi4427245191","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर से टकराया ऑटो, 2 की मौत, 13 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर से टकराया ऑटो, 2 की मौत, 13 घायल
विज्ञापन
शहीद हसन खंड मेडिकल कॉलेज में घायल।
- फोटो : ????
कंटेनर से टकराया ऑटो, 2 की मौत, 13 घायल
नूंह। नूंह-पलवल रोड पर गांव सालाहेडी के पास चालक की लापरवाही से तिपहिया वाहन(ऑटो) केंटेनर से जा टकराया। हादसे में दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गई जबकि 13 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए है। सभी घायलों को नूंह के शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने कंटेनर और तिपहिया वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक सोमवार को ऑटो नंबर एचआर 74 बी 7891 में सवारियां भरकर चालक नूंह से गोलपुरी के लिए चला। जैसे ही वह नूंह-होडल रोड पर गांव सालाहेड़ी के लिए जाने वाली सड़क के पास पहुंचा तो पेट्रोल पंप के पास रोड पर खड़े एक कंटेनर में तिपहिया चालक ने टक्कर मार दी। तिपहिया की स्पीड अधिक होने से वह बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवार सूडाका निवासी ताहिर (21 वर्ष) पुत्र जान मोहम्मद तथा हुसैनपुर निवासी टुंडो (65 वर्ष) पत्नी छोटमल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीएचसी सूड़ाका में कार्यरत नारनौल निवासी मंजू पत्नी रुपेश उम्र 30 वर्ष, दिपांशू पुत्र रुपेश उम्र 8 वर्ष, धांधूका निवासी रसीदन पत्नी अलीम उम्र 42 वर्ष, बैंसी निवासी दिनेश पुत्र लखीराम उम्र 16 वर्ष, कैराका निवासी मौसिम पुत्र अब्दुल्ला उम्र 14 वर्ष, मीरपुर निवासी शोएब पुत्र यूनूस उम्र 15 वर्ष, सीकरी निवासी मुबीना पत्नी लियाकत उम्र 32 वर्ष तथा अफसाना पुत्री लियाकत उम्र 5 वर्ष, वंश पुत्र दिनेश उम्र 5 वर्ष, वंशिका पुत्री दिनेश उम्र 7 वर्ष, भूमिका पुत्री हनुमान उम्र 14 वर्ष, टैरकपुर निवासी ताहिर पुत्र नसरू उम्र 35 वर्ष, रसीदन पत्नी ताहिर उम्र 32 वर्ष, घायल हो गए।
पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर नूंह के सामुदायिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया तथा घायलों को मेडिकल कालेज नल्हड़ में दाखिल करवाकर उनका इलाज करवाया जा रहा है। वहीं तिपहिया चालक तथा कंटेनर चालक की तलाश शुरू कर दी है।