{"_id":"6a468539e75a4a05fb09fcb4","slug":"auto-collides-with-truck-woman-dies-noida-news-c-1-noi1095-4460213-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ट्रक से टकराया ऑटो, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ट्रक से टकराया ऑटो, महिला की मौत
विज्ञापन
सेक्टर-75 के पास हुआ हादसा, ऑटो सवार पांच लोग घायल
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-75 के पास बृहस्पतिवार तड़के खड़े ट्रक से सवारियों से भरा ऑटो टकरा गया। इस हादसे में ऑटो सवार महिला की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। सभी घायल अस्पताल में इलाजरत हैं। कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका की पहचान भंगेल निवासी यासमीन(45) के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में भंगेल निवासी रनावी, सैयद व नाजेरा और सर्फाबाद निवासी मनोज व दयाल हैं।
पुलिस के मुताबिक, स्पेक्ट्रम मेट्रो मॉल के गेट नंबर-8 के पास हुआ सड़क किनारे ट्रक को खड़ा कर चालक उतर गया था। इसी दौरान भंगेल की ओर जा रहा ऑटो इससे टकरा गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस सभी छह घायलों को अस्पताल ले गई। पुलिस ने पोस्टमाॅर्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया है। एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।