फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Authority will conduct survey of lands along the expressway

Noida News: एक्सप्रेसवे के किनारे जमीनों का सर्वे कराएगा प्राधिकरण

Sun, 24 Dec 2023 01:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Authority will conduct survey of lands along the expressway
-टोपोग्राफिकल सर्वे के लिए आरएफपी निकाली
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल-10 के अंतर्गत एक्सप्रेसवे के किनारे अतिरिक्त जमीन तलाशने का काम कर रहा है। इसके लिए टोपोग्राफिकल सर्वे प्राधिकरण निजी एजेंसी से कराएगा। इसके लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) निकाली गई है। औद्योगिक स्कीम में कुछ प्लॉटों को इसलिए शामिल नहीं किया गया था कि इस जमीन पर सड़क आदि नहीं बनाई गई थी। प्लाॅट तक कोई पहुंच मार्ग नहीं है।

दरअसल, प्राधिकरण के वर्क सर्किल-10 के अंतर्गत जमीन को विकसित करने की कवायद चल रही है। औद्योगिक और संस्थागत के अलावा आवासीय जमीन की तलाश के लिए प्राधिकरण कवायद कर रहा है। कुछ जमीनें चिह्नित की गई है। लेकिन यह अभी विकसित नहीं हुई है। ऐसे में वर्क सर्किल यह कोशिश कर रहा है कि विकसित और अविकसित जमीनों के स्टेटस का पता चल जाए। प्राधिकरण की कोशिश यह भी है कि उक्त क्षेत्र में जमीनों के अलावा पानी और सीवर की लाइनों की वास्तविक स्थिति का पता चल जाए ताकि जब स्कीम निकाली जाए तो कमी वाले स्थानों की भरपाई की जा सके। वहां पहले से ही कवायद करते हुए सड़क, बिजली, पानी आदि की व्यवस्था दुरूस्त की जाए ताकि आवेदकों को जमीन लेने में किसी तरह की समस्या न हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed