फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Authority takes cognizance of issues in Alpha-1; officials visit the site.

Noida News: अल्फा-1 की समस्याओं पर प्राधिकरण ने लिया संज्ञान, पहुंचे अधिकारी

Mon, 21 Sep 2026 07:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
Authority takes cognizance of issues in Alpha-1; officials visit the site.
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा-1 की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्राधिकरण के अधिकारियों ने सेक्टर का
-अमर उजाला संवाद में रविवार को निवासियों ने उठाए थे मुद्दे, अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
विज्ञापन

फोटो-
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर अल्फा-1 की समस्याओं को लेकर रविवार को अमर उजाला संवाद में निवासियों की ओर से उठाए गए मुद्दों का प्राधिकरण ने संज्ञान लिया है। सोमवार को वरिष्ठ प्रबंधक राजेश गौतम के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम सेक्टर पहुंची। टीम ने आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और निवासियों के साथ बैठक कर समस्याएं सुनीं और मौके पर स्थिति का जायजा लिया।
बैठक में आरडब्ल्यूए ने कम्युनिटी सेंटर के कायाकल्प, टूटी नालियों और क्षतिग्रस्त कवर, पीजी से जुड़ी समस्याओं, सड़क किनारे इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने, बाजार में कॉमन पार्किंग विकसित करने और सीवर व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग रखी। निवासियों ने कहा कि कई समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं, जिससे रोजमर्रा की सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं। सहायक प्रबंधक गौरव बघेल ने बताया कि सेक्टर में डीप क्लीनिंग का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही क्रमवार पूरे सेक्टर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी। उद्यान विभाग के निदेशक ज्ञानेंद्र यादव ने पेड़ों की छंटाई का काम जल्द शुरू कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सिविल विभाग के प्रबंधक स्वतंत्र वर्मा ने बताया कि सड़क किनारे ड्रेसिंग का काम कराया जाएगा। जरूरत के अनुसार इंटरलॉकिंग टाइल्स भी लगाई जाएंगी। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष एनसी शर्मा ने कहा कि सेक्टर की स्थिति चिंताजनक है। समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर प्राधिकरण के संज्ञान में लाकर समाधान कराया जाएगा। इस दौरान आरडब्ल्यूए संरक्षक सुभाष अग्रवाल, राजेंद्र नागर, जितेंद्र चौहान, गजेंद्र दत्त शर्मा, प्रेम सिंह भाटी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed