{"_id":"6026cdff8ebc3ee91e1cb77f","slug":"authority-staff-watched-by-smart-watch-noida-news-noi565349874","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट वाच से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट वाच से होगी निगरानी
विज्ञापन
स्मार्ट वॉच से होगी प्राधिकरण कर्मियों की निगरानी
नोएडा। अब स्मार्ट वॉच से प्राधिकरण कर्मियों की निगरानी होगी। खासतौर पर जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के लिए यह व्यवस्था की गई है। प्राधिकरण ने एचसीएल से सीएसआर फंड के माध्यम से 1000 स्मार्ट वॉच लिए हैं। शुक्रवार को सेक्टर-39 कार्यालय में एसीईओ प्रवीण कुमार मिश्र, ओएसडी अविनाश त्रिपाठी ने स्मार्ट वॉच बांटे। फील्ड स्टाफ की उपस्थिति एवं रियल टाइम मॉनिटरिंग, कार्य और भ्रमण की जानकारी जन स्वास्थ्य विभाग के नियंत्रण कक्ष के डैश बोर्ड से मिल सकेगी। इस डिवाइस के माध्यम से कर्मचारियों की कार्यक्षेत्र में निरंतर उपस्थिति एवं कार्य में लाभ होगा। एक बार चार्ज करने पर यह 14 से 16 घंटे तक चलेगी।
आईटीआई के बंगलूरू कैंपस में बनी घड़ी कर्मचारियों की उपस्थिति की निगरानी के लिए अभी तक की सबसे आधुनिक तकनीक एवं सरल उपयोग वाली डिवाइस है। वर्तमान में गांधीनगर, नागपुर, नवी मुंबई, थाणे एवं पंचकुला सहित कई अन्य शहरों में इसका इस्तेमाल हो रहा है। कंपनी ने जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को इसे चलाने की ट्रेनिंग भी दी है। पहले चरण में यह जन स्वास्थ्य, जल-सीवर और उद्यान विभाग के फील्ड स्टाफ के सुपरवाइजर स्तर तक दी जा रही है। इस मौके पर एससी मिश्रा, विजय रावल, आरके शर्मा एवं अन्य उपस्थित रहे।