फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Australian Ambassador visits Delhi Women's Commission

Noida News: ऑस्ट्रेलिया की राजदूत ने दिल्ली महिला आयोग का किया दौरा

Fri, 19 May 2023 06:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 06:51 PM IST
विज्ञापन
Australian Ambassador visits Delhi Women's Commission
लैंगिक समानता पर आयोग की महिला हेल्पलाइन के कामकाज की ली जानकारी
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने आयोग के कर्मचारियों और फील्ड काउंसलर से की बातचीत
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। लैंगिक समानता पर ऑस्ट्रेलिया की राजदूत स्टीफन कोपस कैंपबेल के नेतृत्व में छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली महिला आयोग की 181 महिला हेल्पलाइन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आयोग के कर्मचारियों और फील्ड काउंसलर से बातचीत की और 181 महिला हेल्पलाइन के कामकाज और संचालन के बारे में जानकारी ली।
दिल्ली महिला आयोग ने उनको बताया कि 181-महिला हेल्पलाइन 24 घंटे, सातों दिन महिलाओं और लड़कियों की परेशानी सुनने के लिए संचालित की जा रही है। इस पर प्रत्येक कॉल को योग्य और प्रशिक्षित परामर्शदाताओं की एक टीम सुनती है और काउंसलिंग की जाती है। इसके बाद पीड़ित की शिकायत को परिभाषित एसओपी के अनुसार दिल्ली पुलिस, अस्पतालों, आश्रय गृहों आदि को भेज दिया जाता है। ज्यादातर मामलों में आयोग की एक टीम संकट में पड़ी पीड़िताओं की सहायता के लिए भेजी जाती है।
विज्ञापन

टीम को बताया कि आयोग ने अपनी 181 महिला हेल्पलाइन पर प्राप्त कॉल के माध्यम से हजारों लड़कियों को तस्करी, घरेलू दुर्व्यवहार और बाल विवाह आदि से बचाया है। फरवरी 2016 में आयोग को सौंपे जाने के बाद से 181 हेल्पलाइन पर 20 लाख से अधिक कॉल प्राप्त हुई हैं। इसी बीच स्टीफन कोपस कैंपबेल और आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भारत और ऑस्ट्रेलिया में महिलाओं और लड़कियों से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से बातचीत की। उन्होंने दोनों देशों में किए जा रहे सर्वोत्तम कार्यों को साझा किया। दोनों ने आदान-प्रदान कार्यक्रम बनाने के संबंध में भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed