फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Attention Muzaffarnagar... Body of a worker found in a factory, with injury marks on the head

Noida News: मुजफ्फरनगर के ध्यानार्थ... फैक्टरी में मिला श्रमिक का शव, सिर पर चोट के निशान

Sun, 12 Oct 2025 12:46 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 12 Oct 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Attention Muzaffarnagar... Body of a worker found in a factory, with injury marks on the head
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र के अर्जुन नगर में एक फैक्टरी में शनिवार सुबह श्रमिक अरुण (26) का शव खून से लथपथ मिला। सिर और चेहरे पर चोट के निशान होने से हत्या की आशंका जताई गई। थाना पुलिस, सीआईए और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल की जांच की। साथ ही परिजनों को सूचना दी। दोपहर बाद मुजफ्फरनगर से परिजन पानीपत पहुंच गए। उधर, पुलिस का कहना है कि जिस तरह से शव मिला है उससे गिरकर सिर में चोट लगने भी की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति का पूरी तरह से खुलासा किया जाएगा।
पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र में काबड़ी रोड पर अर्जुन नगर कॉलोनी की फैक्टरी में अरुण निवासी मुजफ्फरनगर काम करते थे। शनिवार सुबह करीब आठ बजे फैक्टरी के अंदर अरुण का खून से लतपथ शव पड़ा था। सिर में गहरे चोट के निशान होने के कारण श्रमिकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना स्थल का गहनता से निरीक्षण किया। पुलिस ने महाकाल सेवा दल की मदद से शव उठवाया।
विज्ञापन

महाकाल सेवा दल के सदस्य कपिल मल्होत्रा ने बताया कि देखकर आशंका जताई जा रही है कि युवक के सिर में चोट मारकर हत्या कर गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि श्रमिक फैक्टरी में काम करते समय गिर गया, सिर में चोट लगने से वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्टरी में श्रमिक का शव मिला था। सिर में चोट लगने से काफी खून निकला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होगा कि चोट गिरकर लगी है या किसी ने मारी है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-देवेंद्र, प्रभारी थाना पुराना औद्योगिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed