फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Attendance in schools was less than 20 percent

Noida News: स्कूलों में 20 प्रतिशत से भी कम रही उपस्थिति

Wed, 22 Oct 2025 12:08 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 22 Oct 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Attendance in schools was less than 20 percent
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। दिवाली की छुट्टी के बाद मंगलवार को सभी राजकीय विद्यालय खुले, परंतु इस दौरान उपस्थिति बहुत ही कम रही। कई स्कूलों की कक्षाओं में इक्का-दुक्का विद्यार्थी ही पहुंचे और कई स्कूलों में उपस्थिति शून्य रही। प्राथमिक पाठशालाओं व माध्यमिक विद्यालयों में उपस्थिति आठ से दस प्रतिशत रही। वहीं, उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में उपस्थिति 20 प्रतिशत से भी कम दर्ज की गई।वहीं, इस दौरान शिक्षकों की उपस्थिति भी कम रही।
जिले के करीब 60 प्रतिशत से ज्यादा अध्यापक अवकाश पर रहे। कई स्कूलों में एक भी शिक्षक नहीं पहुंचा। इस दौरान दूसरे यहां के विद्यालयों में सेवाएं दे रहे दूसरे शहरों व जिलों के सभी शिक्षक छुट्टी पर रहे। कई अध्यापक जो 250 से 300 किलोमीटर दूर से आते हैं वे सभी छुट्टी पर रहे। इस दौरान शिक्षकों की उपस्थिति करीब 35 प्रतिशत से कम रही।
विज्ञापन

मंगलवार को राजकीय प्राथमिक पाठशाला खदरी में 65 में से सिर्फ छह ही बच्चे पहुंचे। इसी तरह माध्यमिक विद्यालयों में यह संख्या 11 रही। वहीं, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में 40-45 विद्यार्थी ही आए। इसी तरह शहर की बैंक कॉलोनी स्थिति राजकीय विद्यालयों में 275 में 24 विद्यार्थी ही पहुंचे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भमनौली में विद्यार्थियों की संख्या 25 रही। तीन दर्जन से ज्यादा प्राथमिक पाठशालाओं में एक भी बच्चा नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यापक संगठनों की ओर से पहले ही निदेशालय से छुट्टी करने की मांग की गई थी। निदेशालय ने इस पर गौर नहीं किया। ऐसे में त्योहारों के कारण मंगलवार को विद्यालयों में विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों की संख्या भी बेहद कम रही। इससे शिक्षकों के साथ अभिभावकों में भी नाराजगी देखने को मिली। उन्होंने कहा कि इस बार विभाग ने केवल दिवाली और भाई दूज की छुट्टी की है, जो सही नहीं है। दूर जिलों से यहां सेवाएं दे रहे शिक्षकों के लिए एक दिन में घर से आना-जाना संभव नहीं है।
विभाग ने लिया गलत निर्णय
शहर निवासी अभिभावक राजकुमार, रवि कुमार, सुमित, निलेश, सुमन ने कहा कि इस बार दिवाली पर एक ही अवकाश दिया है। कई विद्यार्थी ऐसे हैं, जो दूसरे जिलों व राज्यों से हैं और पर्व पर घर जाते हैं। इससे उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ प्रधान संजय कांबोज, राकेश धनखड़, राजकीय अध्यापक संघ के महेंद्र सिंह कलेर, शिक्षक खेमलाल, गोबिंद सिंह सहित अन्य अध्यापकों ने कहा कि विभाग का यह निर्णय बिल्कुल गलत है। एक तरफ स्कूलों में विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति व पर्व के बारे में पढ़ाया और बताया जा रहा है, दूसरी तरफ पर्व मनाने के लिए अवकाश तक नहीं मिले हैं।

निदेशालय के आदेशानुसार ही छुट्टी की गई है। कई अध्यापक छुट्टी पर थे, जिस कारण वे मंगलवार को उपस्थिति न हुए। त्योहार के दिनों में अकसर उपस्थिति में ऐसा ही देखने को मिलता है। वीरवार से सभी स्कूलों में उपस्थिति सामान्य रहेगी। - प्रेमलता, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed