फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Attempted to kidnap tuition girl

ट्यूशन जाती लड़की के अपहरण की कोशिश

Fri, 02 Apr 2021 11:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Attempted to kidnap tuition girl
तावडू। शहर में ट्यूशन पढ़ने जा रही नाबालिग लड़की को दूसरे समुदाय के युवकों ने सरेआम उठा ले जाने की कोशिश की। नाकाम होने पर उन्होंने छेड़छाड़ शुरू कर दी। लड़की ने विरोध किया तो उन्होंने दुस्साहस दिखाते हुए उसकी पिटाई कर दी। लड़की को जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस वारदात के बाद आसपास के लोगों ने आरोपियों में से तीन को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। लड़की और उसके परिजनों ने थाने में शिकायत दी है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में लड़की ने बताया कि शुक्रवार की शाम साढे़ छह बजे वह विजय चौक के पास स्थित कोचिंग में जा रही थी। विजय चौक से नीचे उतरते ही दूसरे समुदाय के दो युवक उसका पीछा करते हुए आए और छेड़छाड़ करने लगे। लड़की ने विरोध किया तो दोनों ने उससे मारपीट की। लड़की के मुताबिक, एक युवक ने धमकी दी कि धर्म बदलकर उससे शादी नहीं की तो फरीदाबाद की निकिता जैसा हाल कर देगा। इसके बाद उसने लड़की को जबरन बाइक पर बिठाने की कोशिश की।
विज्ञापन

लड़की के मुताबिक, उसके विरोध के कारण वह नाकाम रहा तो फोन कर 6-7 अन्य साथियों को भी बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर उसे बाइक पर डाल लिया। लड़की के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गए। इसके बाद बाकी युवक तो भाग निकले, लेकिन आसपास के लोगों ने तीन को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, यह सूचना शहर में फैली तो बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंच गए। उन्होंने इस वारदात को लेकर पुलिस के सामने आक्रोश जताया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने इस संदर्भ में मुकदमा दर्ज नहीं किया था। लड़की के परिजन और मोहल्ले के लोग कार्रवाई की मांग लेकर थाने में ही डटे हुए थे।
फोटो
देर शाम थाना परिसर में मौजूद गुस्साए लोगों की भीड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed