{"_id":"64cfec732318ff8bda0757a4","slug":"attempted-to-drag-away-the-female-employee-in-the-collectorate-tore-government-papers-grnoida-news-c-23-1-noi1091-14511-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कलेक्ट्रेट में महिला कर्मचारी को खींचकर ले जाने की कोशिश, सरकारी कागज फाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कलेक्ट्रेट में महिला कर्मचारी को खींचकर ले जाने की कोशिश, सरकारी कागज फाड़े
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में महिला कर्मचारी को खींचकर ले जाने की कोशिश
- पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा आदि धारा में केस दर्ज कर शुरू की जांच
- सीसीटीवी काम नहीं करने से नहीं हो पाई आरोपी की पहचान, तलाश जारी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कलेक्ट्रेट के रिकाॅर्ड रूम में तैनात महिला कर्मचारी से गाली गलौज और अभद्रता कर खींचकर ले जाने की कोशिश की गई। आरोपी ने सरकारी कागजात भी फाड़ दिए। महिला कर्मचारी ने सूरजपुर कोतवाली में आरोपी विनोद नागर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
सूरजपुर कोतवाली पुलिस को दी गई शिकायत में महिला कर्मचारी ने कहा कि शनिवार दोहपर करीब ढाई बजे दफ्तर में थी। इसी दौरान विनोद नागर वहां पहुंचा। आते ही उसने महिला कर्मचारी से गाली गलौज व अभद्रता शुरू कर दी। आरोपी ने महिला कर्मचारी को दफ्तर से जबरन खींचकर ले जाने की कोशिश की। आरोपी ने दफ्तर में रखे कागजात फाड़ दिए। महिला के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। इस मामले में पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा, छेड़छाड़, धमकी आदि धारा में केस दर्ज कर लिया है। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी के घर का पता शिकायत में नहीं लिखा गया। जांच करने पर पता चला कि दफ्तर में लगे सीसीटीवी भी काम नहीं कर रहे हैंं। आरोपी की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी मिली है कि आरोपी किसी रिकाॅर्ड की नकल आदि लेने के लिए आया था।