फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Attempt to rob crime branch team, four arrested

क्राइम ब्रांच टीम को लूटने का प्रयास, चार गिरफ्तार

Sat, 13 Nov 2021 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Attempt to rob crime branch team, four arrested
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच 85 की टीम ने वाहनों को रोककर लूटपाट के आरोप में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मेवात के पिनगवा निवासी राशिद, साजिद, अखलाक और अरमान के रूप में हुई है। चारों आरोपियों ने क्राइम ब्रांच की टीम को भी लूटने का प्रयास किया था।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम क्राइम ब्रांच 85 प्रभारी सुमेर सिंह की टीम गांव फरीदपुर के आसपास गश्त कर रही थी। उन्हें सूचना मिली कि गांव फरीदपुर से फज्जुपुर की तरफ जाने वाले रोड पर चार बदमाश हाथों में रॉड व लाठी-डंडे लेकर वाहन चालकों को लूटने का प्रयास कर रहे हैं। टीम ने मौके पर देखा कि आरोपी घात लगाकर वाहन गुजरने का इंतजार कर रहे थे। आरोपियों ने स्विफ्ट गाड़ी बीच सड़क पर लगा रखी थी। एक आरोपी ने हाथ में टॉर्च और बाकियों ने लोहे की रॉड व लाठी डंडे ले रखे थे।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच की टीम के सामने ही एक आरोपी ने एकदम से टॉर्च जलाकर मोटरसाइकिल चालक का ध्यान भटका दिया और उसे लूटने का प्रयास करने लगे। चालक ने सतर्कता दिखाई और कट मारकर बचता हुआ निकल गया। पीछे से आ रही क्राइम ब्रांच की टीम को भी आरोपियों ने लूटने की कोशिश की। हालांकि गाड़ी नजदीक आने पर आरोपी भागने लगे। क्राइम ब्रांच की टीम ने पीछ कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से एक लोहे की पाइप, एक डंडा, इलेक्ट्रिक टॉर्च व वारदात में प्रयोग स्विफ्ट गाड़ी बरामद की गई। आरोपियों के खिलाफ थाना बीपीटीपी में लूट के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि वह नशे का सामान खरीदने के लिए लूट की फिराक में थे। पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि कड़े गए आरोपी राशिद ने कोतवाली क्षेत्र से ईको कार चोरी की थी। वहीं साजिद ने थाना सेक्टर-7 से एक बाइक चोरी की थी। आरोपियों के कब्जे से कार और बाइक बरामद कर ली गई है। पूछताछ के पश्चात सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed