फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Attempt to murder accused gets bail

Noida News: हत्या के प्रयास के आरोपी को मिली जमानत

Sun, 02 Nov 2025 05:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 05:58 PM IST
विज्ञापन
Attempt to murder accused gets bail
ग्रेटर नोएडा। सत्र न्यायालय ने सूरजपुर थाना क्षेत्र के मारपीट प्रकरण में आरोपी मोनू को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। यह मामला कोतवाली सूरजपुर क्षेत्र के गुलिस्तानपुर चौराहा के पास कंटेनर पार्किंग इलाके का है। जहां 18 जून को युवती से मोबाइल पर बात करने को लेकर विवाद हो गया था। वादी की भतीजी से आरोपी मोनू की बातचीत को लेकर वादी के भाई ने उसे बातचीत के लिए बुलाया था। इसी बात पर विवाद बढ़ गया और आरोपी मोनू ने अपने साथियों दीपू और राजेन्द्र उर्फ लल्लू के साथ मिलकर आकाश पर नुकीली चीज से हमला कर दिया था। पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास की धाराओं में केस दर्ज किया था। आरोपी के अधिवक्ता ने दलील दी कि सह आरोपी राजेंद्र उर्फ लल्लू को 16 अक्तूबर को न्यायालय पहले ही जमानत दे चुका था। सत्र न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद कहा कि मामले की परिस्थितियों और आरोपी की जेल में बंद होने की अवधि को देखते हुए मामले के गुण-दोष पर कोई टिप्पणी किए बिना जमानत दिए जाने का आधार पर्याप्त है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed